मेला जल बिहार में यूपी की बार बालाओं ने किया अश्लील डांस, नेताओं ने लुटाए नोट

Bundelkhand के छतरपुर में मेला जल बिहार सांस्कृतिक आयोजन के नाम पर जमकर अश्लीलता परोसाी गई। यहां ऑर्केस्ट्रा के नाम पर महोबा से बुलाई गई नचनारियों ने मंच पर घंटों फिल्मी गानों पर अश्लील और फूहड़ डांस किया। जिन्हें यह सब रोकना था, वे मंच के सामने बैठे बार-बालाओं के लटके-झटके देखते रहे।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में यूपी की नचनारियों का अश्लील डांस

मेला जल बिहार के नाम पर मप्र के छतरपुर में बार बालाओं को मंच पर घंटों नचाया गया। नगर पालिका द्वारा आयोजित कराए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम के नाम पर उत्तरप्रदेश के महोबा से नचनारियों आर्थात बार बालाओं को बुलाया गया था। सांस्कृतिक आयोजन में नेताओं-अधिकारियों और कर्मचारियों की मौजूदगी में इन बार बालाओं में अपने लटके-झटके दिखाते हुए घंटों फिल्मी गानों पर अश्लीलता परोसी। शनिवार की आधी रात तक यहां मंच पर हजारों लोगों की भीड़ के सामने यह फूहड़ता चलती रही। कार्यक्रम के दौरान पुलिस सुरक्षा व्यवस्था संभाले रही तो आमंत्रित अतिथि मंच के सामने बैठकर बार-बालाओं के मोहक डांस का आनंद लेते रहे। बता दें कि छतरपुर नगर पालिका में भाजपा से जीती ज्योति सुरेंद्र चौरसिया अध्यक्ष है और उनके पति सुरेंद्र की अगुवाई व संरक्षण में यह आयोजन हुआ है।

mela jalvihar me dance

मुम्बई के आर्केट्रा के नाम पर महोबा से नाचने वाली बुलवाईं
नगर पालिका सूत्रों के अनुसार मेला जल बिहार नगर पालिका का दीपावली के पूर्व होने वाला सांस्कृतिक आयोजन होता है। इसमें बुंदेलखंड की संस्कृति व सांस्कृतिक नृत्य आदि की प्रस्तुति स्थानीय कलाकार देते आए हैं। बीते दो साल से कोरोना काल के कारण मेला जल बिहार का आयोजन नहीं किया था। इसके लिए नगर पालिका 24 लाख का सालाना बजट आरक्षित करके रखती है। इस साल कोरोना संकट समाप्त होने के बाद मेला जलविहार का उत्साह के साथ आयोजन किया गया था।
mela jalvihar me dance

अश्लील डांस को लेकर आपत्तियों के बाद विवाद भी हुआ
स्थानीय अधिकारियों और लोगों के मुताबिक नपा के सांस्कृतिक मेला जल बिहार आयोजन में जब आर्केस्ट्रा के नाम पर फिल्मी गानों पर एक के बाद एक बार बालाओं ने फूहड़ डांस करना शुरु किया तो कुछ लोगों ने इसको लेकर आपत्तियां भी जताई थीं। आयोजन के दौरान इस बात को लेकर बहसबाजी भी खूब हुई। डांस कराने और न कराने को लेकर आयोजन समिति में ही दो मत थे। बावजूद इसके डांस बिना रोकटोक के चलता रहा और अध्यक्ष पति सुरेंद्र चौरसिया से लेकर तमाम पार्षद और अधिकारी डांस का आनंद लेते रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+