MP: पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा के कैंडिडेट की संख्या हुई कम, 2 साल पहले साढ़े 12 लाख आवेदन इस बार 8 लाख 70 हजार
MP Police Jobs News: कर्मचारी चयन मंडल (पीईबी) द्वारा गृह विभाग की पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा आयोजित हो रही है, ये परीक्षा अगले महीने तक चलेगी। PEB को 8 लाख 70 हजार उम्मीदवारों के एप्लीकेशन मिले हैं। जबकि 2 साल पहले हुई परीक्षा में PEB को करीब साढ़े 12 लाख आवेदन मिले थे। आवेदनों में करीब 4 लाख की कटौती दर्ज की गई है। जबकि गत साल की परीक्षा के पदों में सवा तीन 3 की बढ़ोतरी की गई है।
2021 में करीब 4000 पदों के लिए आवेदन जमा किए गए थे। 2021 में जारी विज्ञापन के मुताबिक रेडियो के लिए 138 और डिग्री के लिए 3862 पद आरक्षित किए थे। वर्तमान में चल रही भर्ती परीक्षा के लिए रेडियो के लिए 321 और डीजी के लिए 7090 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया। परीक्षा में शामिल होने के लिए 8 लाख 70 हजार उम्मीदवारों ने आवेदन किए हैं।

पीईबी कर्मचारी चयन मंडल ने प्रदेश के 55 जिलों में ऑनलाइन परीक्षा देने की व्यवस्था की है। PEB द्वारा सभी उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र जारी करना शुरू कर दिया गया है। परीक्षाओं को लेकर काफी सुरक्षा बरती जा रही है। दरअसल हाल ही में जारी पटवारी के रिजल्ट में फर्जीवाड़े को लेकर कर्मचारी चयन मंडल पर सवाल खड़े हुए थे। हालांकि किसी प्रकार की कोई गलती नहीं पाई गई।
परीक्षाओं से शिक्षक परेशान
कोरोना कल के बाद से ऑनलाइन परीक्षा का चलन बढ़ा है। जिसमें प्राइवेट सेंटर ऊपर PEB द्वारा एक ही परीक्षा को अभ्यर्थियों की संख्या के आधार पर महीना तक आयोजित किया जाता है। जिससे न केवल समय की बर्बादी हो रही है बल्कि लगातार परीक्षाओं में स्कूल और कॉलेज के शिक्षकों की ड्यूटी लगाए जाने से शिक्षा प्रणाली और नई शिक्षा नीति को ध्वस्त किया जा रहा है। कर्मचारी चयन मंडल द्वारा हाल में ही जारी सारणी अनुसार ऑनलाइन परीक्षा में भोपाल संभाग आयुक्त द्वारा पुनः जिले के कॉलेज और स्कूलों की शिक्षा को की आब्जर्वर के रूप में ड्यूटी लगाई गई है।












Click it and Unblock the Notifications