दिग्विजय-कमलनाथ जय-वीरू नहीं, बल्कि श्याम-छेनू की जोड़ी, दोनों में मोहल्ले पर कब्जे की लड़ाई: CM शिवराज सिंह
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बार फिर कमलनाथ और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर जमकर निशाना साधा है। इस बार सीएम शिवराज ने कहा कि कमलनाथ और दिग्विजय सिंह की जोड़ी जय वीरू की नहीं बल्कि शाम-छेनू की है, जो मोहल्ले के कब्जे के लिए लड़ते थे।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि कांग्रेस राम को काल्पनिक कहती थी। कोर्ट का सहारा लिया जाता था। ऐसे -ऐसे सवाल पूछे जाते थे कि दशरथ जी के महल में 10 हजार कमरे थे, बताओ कौन से कमरे में जन्म हुआ। अब जब लग रहा है जनता नहीं मानेगी तो राम नाम की माला जप रहे हैं हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे हैं। लेकिन अब राम मंदिर का निर्माण हो रहा तो कांग्रेस को पच नहीं रहा, पोस्टर लगने का विरोध किया जा रहा है। भगवान राम देश के आराध्य हैं। भगवान राम देश की पहचान हैं, लेकिन कांग्रेस ने भगवान राम पर भी सवाल उठाया।

बिखरी हुई कांग्रेस प्रदेश का भला नहीं कर सकती
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि बिखरी हुई कांग्रेस कभी देश और प्रदेश का भला नहीं कर सकती। सोनिया गांधी बेटा और बेटी को ही स्थापित करने में जुटी हैं। इसी परंपरा को कमलनाथ जी निभा रहे हैं, वह अपने बेटे को स्थापित करने में जुटे हैं। उनके बेटे तो टिकट भी घोषित करते हैं। पहले छिंदवाड़ा की टिकट बेटा अनाउंस करेगा और बाद में फिर कांग्रेस अनाउंस करेगी। दिग्विजय जी अपने बेटे को स्थापित करने में जुटे हैं और पर्दे के पीछे इंडी गठबंधन तो बिखर ही गया है कांग्रेस भी बिखेर रही है और अब सफाई देनी पड़ रही है हम साथ-साथ हैं।
दिग्विजय सिंह की चक्की ने कमलनाथ को पीस दिया
मुख्यमंत्री शिवाज ने कहा कि कांग्रेस के नेता तो जय वीरू की जोड़ी बता रहे हैं। अब यह जोड़ी जय वीरू की जोड़ी नहीं है एक फिल्म आई थी "मेरे अपने" जिसमें श्याम और छेनू की जोड़ी दोनों अपने-अपने मोहल्ले में कब्जे के लिए लड़ते थे। ऐसा ही कांग्रेस में हो रहा है। अभी कमलनाथ की चक्की कितनी चलेगी मुझे पता नहीं फिलहाल दिग्विजय सिंह की चक्की ने कमलनाथ को पीस दिया।












Click it and Unblock the Notifications