राहुल गांधी को कोई भी गंभीरता से नहीं लेता है, अब देश में उनकी बातें हो चुकी हैं खत्म- सीएम मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस और पूरा घमंडिया गठबंधन झूठ की फैक्ट्री है। उन्होंने हमेशा से देश की जनता के साथ झूठे वादे किए और झूठ बोलने का इतिहास रचा है। वे अब भी झूठ ही बोल रहे हैं। कांग्रेस में एक ही परिवार से पांच-पांच पीढ़ियां प्रधानमंत्री बनते रहे, लेकिन उन्होंने कभी भी देश के गरीबों का हित नहीं चाहा।
स्वर्गीय जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और 10 साल तक सोनिया गांधी पर्दे के पीछे से सरकार चलाती रहीं और हमेशा से गरीबी हटाने का नारा देते रहे, लेकिन वे देश से गरीबी दूर नहीं कर पाए। अब राहुल गांधी कह रहे हैं कि उन्हें प्रधानमंत्री बनाओ वे देश से गरीबी हटाएंगे।

सीएम मोहन यादव ने लोकसभा चुनाव में प्रचार के अंतिम दिन पंजाब के स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका व प्रबुद्धजनों से चार्य पर चर्चा के पश्चात् उत्तरप्रदेश में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में सोनभद्र व देवरिया रोड शो कर जनसभा को संबोधित किया।
सीएम यादव ने कहा कि राहुल गांधी कितना झूठ बोलते हैं। उनकी बातों को कोई भी गंभीरता से नहीं लेता है। वे सिर्फ हवाहवाई बातें करते हैं। देश के गरीबों का भला तो भाजपा सरकार ने किया है। यह काम वही कर सकता है, जिसने गरीबी देखी हो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक गरीब परिवार से आए और उन्होंने पिछले 10 वर्षों में देश से गरीबी दूर करने का काम किया है। गरीबों को पक्के मकान बनाकर दिए हैं। महिलाओं को गैस सिलेंडर दिए हैं। किसान, जवानों को उनको अधिकार और सम्मान दिलाया है।

कांग्रेस के पापों का घड़ा अब भरा चुका है
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आजादी से लेकर अब तक कांग्रेस ने पाप ही पाप किए हैं। सबसे पहला पाप तो कांग्रेस ने देश का बंटवारा करवाकर किया था। इसके बाद कश्मीर में धारा 370 लागू करवाई, भगवान श्रीराम के मंदिर में हमेशा से अड़ंगे लगाए। हिन्दू-मुसलमानों के बीच गहरी खाई पैदा की। शिक्षा का बंटाढार किया। इससे भी बड़ा महापाप कांग्रेस ने अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा के लिए भेजा गया आमंत्रण को ठुकराकर किया है। ये लोग अब तक भगवान श्रीराम के दर्शन करने के लिए भी नहीं गए हैं।

देश से आतंकवाद खत्म किया, अब श्रीराम भी मुस्कुरा रहे हैं
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि देशवासियों का पहला वोट 2014 में श्री नरेंद्र मोदीजी को मिला तो उन्होंने देश से आतंकवाद खत्म किया। दुश्मन देश पाकिस्तान को उसके घर में घुसकर सबब सिखाया। ये काम भी दो-दो बार किया। दूसरा वोट दिया तो कश्मीर से धारा 370 समाप्त हुई, तीन तलाक जैसा कानून लागू हुआ, अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर निर्माण हुआ और अब वे गर्भगृह में मुस्कुरा रहे हैं। भेंट द्वारका जाने के लिए पहले पानी के जहाज से जाना पड़ता था, लेकिन अब वहां पुल का निर्माण हो गया है और अब अपनी गाड़ी से भी जा सकते हैं। इस बार का वोट भारत को विश्व का नंबर एक देश बनाने के साथ ही मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण को भी मुस्कुराने के लिए देना है।












Click it and Unblock the Notifications