Police ने शराब भट्टी तोड़ शिवलिंग स्थापित कराया , आरोपी को दिलाई शपथ, पंडितों ने कहा ये गलत

Bundelkhand में पुलिस अवैध शराब को लेकर अभियान चल रही है। निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर इलाके में पुलिस ने जंगल में अवैश शराब भट्टी तोड़कर उसकी जगह शिवलिंग स्थापित कराकर आरोपी को आगे से अवैध शराब भट्टी न लगाने की शपथ दिलाई। पुलिस के इस कदम का काफी विरोध हो रहा है। पुलिस ने यहां शिवलिंग की पूजापाठ भी कराई थी, नारियल भी फोड़ा और फूल भी चढ़वाए।

niwari police

Niwari जिले के पृथ्वीपुर इलाके में एसडीओपी के नेतृत्व में पुलिस इन दिनों शराब माफिया के खिलाफ अभियान छेड़े है। इसी क्रम में दो दिन पहले शहरी आबादी से दूर जंगल इलाके में मुखबिर की सूचना पर थाना पुलिस के साथ जंगल में दबिश दी थी। यहां एक व्यक्ति अवैध रुप से कच्ची शराब की भट्टी लगाए हुए थे। पत्थरों से भट्टी बनाकर उसपर बड़ा सा हंडा रखकर शराब बना रहा था। पुलिस ने मौके से आरोपी को पकड़कर शराब को वहीं पर नष्ट कर दिया और भट्टी को तहस-नहसकर दिया।

पुलिसवाले ने शिवलिंग बनवाया और पूजा करा दी

सादी वर्दी में पुलिसवाले ने शिवलिंग बनवाया और पूजा करा दी
जानकारी अनुसार पुलिस बल में एक साथी वर्दी में कांस्टेबल मौजूद था। उसने वरिष्ठ अधिकारियों सामने ही मौके पर भट्टी की जगह पर पत्थरों से ही एक शिवलिंग बनवाया, उसे स्थापित कराया और पूजा पाठ तक करा दी। इस दौरान अधिकारी और आरोप भी पास ही बैठे नजर आए। सादी वर्दी वाले कांस्टेबल ने आरोपी के हाथ लगवाते हुए शिवलिंग की स्थापना का ढोंग कराया और आरोपी को आगे से अवैध शराब के कारोबार से दूर रहने और शराब भट्टी न लगाने की शपथ भी दिलाई। इस दौरान वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर मौजूद थे। पुलिस के इस कदम को लेकर इलाके के पंडित, पुजारी और जानकारी गलत तरीका बता रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+