MP को एक साथ मिलेगी बायपास सड़कों की सौगात, नितीन गड़करी ने बताई ये बात
मध्य प्रदेश को लगातार सड़कों की सौगात मिल रही है, जहां एक बार फिर मध्य प्रदेश को बायपास सड़क की सौगात मिलने जा रही है। बायपास सड़क की सौगात केंद्र सरकार की ओर से दी जानी है, जहां इसके लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी कर से एक पर जानकारी दी गई है।
केंद्र सरकार की ओर से दी जाने वाली बायपास सड़क की सौगात के बाद मध्य प्रदेश के विकास को चार चांद लगेंगे, जहां एक बार फिर तेजी से मध्य प्रदेश का विकास रफ्तार पकड़ेगा। मध्य प्रदेश लगातार सड़कों की सौगात से विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है। वहीं एक बार फिर मध्य प्रदेश में सड़कों की सौगात मिलने जा रही है।

गडकरी ने लिखी ये बात
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने X पर लिखा कि, मध्य प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग-34 के शाहगढ़-बक्सवाहा-नरसिंहगढ़-दमोह से 63.50 किमी लंबाई के खंड को पेव्ड शोल्डर के साथ 2-लेन में अपग्रेड करने के लिए 531.84 करोड़ रुपए की लागत के साथ स्वीकृति दी गई है। राष्ट्रीय राजमार्ग-34 उत्तराखंड के गंगोत्री धाम को मध्य प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग-44 (उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर) पर लखनादौन से जोड़ता है। शाहगढ़-दमोह खंड के उन्नयन में 5 प्रमुख पुल, बक्सवाहा, भटेरा, नरसिंहगढ़ और पिपरिया चंपत में 4 बाईपास और दमोह के निर्मित क्षेत्रों में सर्विस/स्लिप रोड (दोनों तरफ 1.3 किलोमीटर) शामिल हैं। इस राजमार्ग के उन्नयन से क्षेत्र में बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।
CM मोहन यादव का संदेश
मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग-34 के उन्नयन की स्वीकृति और अन्य विकास कार्यों की बहुमूल्य सौगात प्रदान करने पर केंद्रीय राजमार्ग एवं सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का आभार। राज्य में विकास की गति को और अधिक बढ़ाने के लिए रोड और हाईवे का विशाल नेटवर्क आकार ले रहा है। राष्ट्रीय राजमार्गों के उन्नयन से क्षेत्र में बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित होगी और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। यह परियोजना मध्यप्रदेश की आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने के साथ समृद्धि के नए द्वार खोलेगी।
कुलमिलाकर, देखा जाए तो मध्य प्रदेश को लगातार सड़कों की सौगात मिल रही है, जहां एक बार फिर मध्य प्रदेश को बायपास सड़क की सौगात मिलने जा रही है। बायपास सड़क की सौगात केंद्र सरकार की ओर से दी जानी है, जहां इसके लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी कर से एक पर जानकारी दी गई है।
ये भी पढ़े- MP News: प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना को लेकर अपडेट, इन गांवों में बनेगी सड़क












Click it and Unblock the Notifications