नीलेश द्विवेदी हत्याकांड : पकड़े गए वो 9 लोग, जिन्होंने BJP नेता के पैर में गोली मारकर ली थी जान, VIDEO

पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के बहुचर्चित नीलेश द्विवेदी हत्याकांड में पुलिस को 12 दिन बाद बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुख्य आरोपी सहित नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। स्पाक्स पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं भाजपा नेता नीलेश द्विवेदी की राजनीतिक रंजिश के कारण हत्या कर दी गई थी, जिससे इलाके में दहशत और लोगों में आक्रोश का माहौल था। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने चार नामजद आरोपियों पर 10 हजार का इनाम भी घोषित किया था।

nilesh dwivedi panna Murder Case Nine Accused Arrested

पन्ना एसपी मयंक अवस्थी के अनुसार 26 जुलाई 2019 में स्पाक्स के पूर्व जिलाध्यक्ष नीलेश द्विवेदी की राजनीतिक बुराई के चलते हत्या कर दी गई थी। सरपंची के चुनाव की दुश्मनी खून खराबे तक पहुंच गई। जिस पर पुलिस ने तब 4 लोगों को नामजद और 2 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

इन आरोपियों को किया गिरफ्तार

इस हाई प्रोफाइल हत्याकांड में पन्ना पुलिस ने लाल साहब उर्फ बासुदेव बुंदेला, जगदीश सिंह, भूपत अहिरवार, सिर सत्तार मोहम्मद गोलू उर्फ महिपाल सिंह, विकास द्विवेदी, संत राजा उर्फ मानवेंद्र सिंह, विवेक सिंह और अभिषेक शुक्ला को गिरफ्तार किया गया है। अभिषेक शुक्ला बरोली अंधेरी ईस्ट मुंबई का रहने वाला है। इनसे पुलिस ने कारतूस और कट्टा बरामद किया है। नीलेश को पैर में गोलियां मारी गई थीं।

nilesh dwivedi panna Murder Case Nine Accused Arrested

एसपी के अनुसार आरोपी रोजाना अपना ठिकाना बदल रहे थे। इस कारण पुलिस को इन तक पहुंचने में मुश्किल हो रही थी। इसके खिलाफ पहले जानलेवा और आर्म्स एक्ट का मुकदमा किया था। नीलेश की मृत्यु के बाद उसमें हत्या की धारा जोड़ दी गई। ज्ञात हो कि नीलेश द्विवेदी स्पाक्स के बाद भाजपा में शामिल हो गए थे। इस कारण भाजपा सांसद विष्णु दत्त शर्मा सहित कई नेता नीलेश के हत्याकांड से आक्रोशित थे। समाज के लोगों ने भी शव रखकर प्रदर्शन किया था। वहीं, आरोपी सत्ताधारी दल कांग्रेस से जुड़े होने की बात सामने आ रही है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+