MP News: बिजली कनेक्शन लें, और 2 साल तक पैसे दें, कमाल की है सरकारी योजना

मध्यप्रदेश में घोषित एवं अघोषित अवैध कॉलोनियों को स्थाई विद्युत कनेक्शन प्रदान करवाने के लिए सुगम विद्युत (सुविधा) योजना लागू की गई है। कार्यपालन यंत्री(शहर) मध्‍य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कम्‍पनी देवास ने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिये केवल आवेदक या आवेदकों का समूह या रेजिडेंट बेलफेयर सोसाइटी या नगरीय निकाय ही पात्र होंगे।

कॉलोनी के संपूर्ण भार पर आधारित अधोसंरचना की प्राक्कलित राशि का न्यूनतम 25 प्रतिशत भुगतान आवेदन के साथ एकमुश्त देना होगा। शेष राशि का भुगतान किस्तों में कनेक्शन चालू होने के पश्चात मासिक देयकों के साथ योजना के प्रावधान अनुसार किया जा सकेगा। अस्थाई कनेक्शन से स्थाई कनेक्शन में परिवर्तित होने से गुणवतापूर्ण विद्युत प्रदाय होगा। साथ ही समान खपत होने पर विद्युत बिल की राशि में भी कमी होगी।

Bhopal

उन्‍होंने बताया कि, अधोसंरचना का निर्माण विद्युत वितरण कंपनी के नियम एवं प्रचलित शेडूयल ऑफ रेट्स के अनुसार किया जावेगा, जिन आवेदकों/परिसरों के विरूद्ध कोई अन्य बकाया राशि/विद्युत चोरी के प्रकरण लंबित हैं वे प्रकरण निराकृत होने तक योजना अंतर्गत पात्र नहीं होंगे। न्यायालय में विचाराधीन प्रकरणों में योजनांतर्गत लाभ दिए जाने से पहले आवेदक द्वारा प्रकरण न्यायालय से वापस लिया जाना अनिवार्य होगा। योजनावधि में प्राप्त होने वाले आवेदन ही योजना का लाभ लेने के लिए पात्र होंगे।

योजना अवधि समाप्ति के अंतिम दिन तक प्राप्त सभी आवेदनों का निराकरण हर स्थिति में योजना समाप्ति दिनांक से 30 दिन के अंदर कर दिया जायेगा। नवीन कनेक्शन के लिये आवेदन एवं नियमानुसार निर्धारित राशि का पृथक से भुगतान करना होगा। भुगतान अधिकतम 02 वर्ष की अवधि में किया जा सकेगा।

5 रुपए में मिलेगा कनेक्शन

मध्य प्रदेश की मोहन सरकार किसानों को लगातार अलग-अलग तरह की सौगात दे रही है, जहां अब एक बार फिर मध्य प्रदेश की मोहन सरकार किसानों के लिए बड़ी सौगात लेकर आई है। इस सौगात के अंतर्गत मध्य प्रदेश में ग्रामीण किसानों को महज 5 रुपए में बिजली कनेक्शन दिया जाएगा।

ग्रामीण किसानों को अक्सर बिजली कनेक्शन के लिए समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जहां इसी को ध्यान में रखते हुए अब मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने एक खास योजना किसानों के लिए निकली है, जिसके अंतर्गत 5 रुपए में ग्रामीण किसानों को बिजली कनेक्शन दिया जाएगा।

मध्यप्रदेश के मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी अपने कार्य क्षेत्र में किसानों को अब मात्र 5 रुपये में स्थायी कृषि पंप कनेक्शन उपलब्ध कराने जा रही है।विद्युत वितरण कंपनी ऐसे कृषक जो उपलब्ध बिजली लाइन के समीप कृषि पंप के लिये कनेक्शन लेना चाहते हैं, विद्युत वितरण कंपनी द्वारा उन्हें सुविधानुसार और आसानी से स्थाई कृषि पंप कनेक्शन दिया जाना सुनिश्चित किया गया है।

ये भी पढ़े- MP News: इन ग्राम पंचायतों का होगा विकास, एक साथ मिल गई इतनी सारी सौगात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+