सागर अपडेट: कोव‍िड वैक्‍सीनेशन में लापरवाही पर DIO सस्‍पेंड, छतरपुर अटैच, कम‍िश्‍नर ने की कार्रवाई

सागर, 28 जुलाई। स्‍कूल में कोरोना वैक्‍सीनेशन के दौरान एक स‍िर‍िंज से 30 बच्‍चों को वैक्‍सीन लगाने के मामले में लापरवाही स‍िद्ध होने पर ज‍िला टीकाकरण अध‍िकारी (DIO) डॉ. एसआर रोशन को सस्‍पेंड कर द‍िया गया है। संभाग कम‍िश्‍नर ने कलेक्‍टर के जांच प्रत‍िवेदन के बाद कार्रवाई की है। मामले में वैक्‍सीनेटर पर बीती शाम ही एफआईआर कराई गई थी।

कम‍िश्‍नर ने डीआईओ को सस्‍पेंड क‍िया

संभाग कम‍िश्‍नर मुकेश शुक्‍ला ने गुरुवार दोपहर में आदेश जारी कर ज‍िला टीकाकरण अध‍िकारी डॉ. शोभाराम रोशन को सस्‍पेंड कर द‍िया है। न‍िलंबन अवध‍ि में उनका मुख्‍यालय छतरपुर सीएमएचओ कार्यालय क‍िया गया है। आदेश में कहा गया है कि बीते रोज जैन पब्‍ल‍िक स्‍कूल में कोव‍िड वैक्‍सीनेशन में लापरवाही सामने आने के बाद सीएमएचओ डॉ डीके गोस्‍वामी को जांच के ल‍िए मौके पर भेजा था। इस दौरान वैक्‍सीनेटर मौके से नदारद म‍िला था, वहीं ज‍िन बच्‍चों का वैक्‍सीनेशन क‍िया गया, उनके अभ‍िभावकों ने बताया कि वैक्‍सीन लगाने वाले ज‍ितेंद्र अह‍िरवार ने एक ही स‍िर‍िंज से 30 बच्‍चों को वैक्‍सीन लगा दी है। जबक‍ि ज‍ितेंद्र ने मीड‍िया के कैमरे पर बताया था कि उसके एचओडी ने उसे केवल एक ही सि‍र‍िंज दी थी। ज‍ितेंद्र पर बीती देर शाम गोपालगंज में एफआईआर कराई गई थी।

वैक्‍सीनेशन में लापरवाही पर डीआईओ सस्‍पेंड

डॉ. रोशन नहीं करते न‍िरीक्षण, इसल‍िए व्‍यवस्‍था ब‍िगड़ी
सीएमएचओ जांच और कलेक्‍टर के प्रत‍िवेदन में सामने आया है कि ज‍िला टीकाकरण अध‍िकारी डॉ. एसआर रोशन फील्‍ड में न‍िरीक्षण नहीं करते हैं। उनकी अपने स्‍टाफ पर पकड व कंट्रोल भी नहीं है। कम‍िश्‍नर ने इसे अनुशासनहीनता, स्‍वेच्‍छाचार‍िता माना है। वैक्‍सीन में बीते रोज गंभीर लापरवाही सामने आने में उनकी उदासीनता रही है। इसल‍िए कमि‍श्‍नर ने तत्‍काल प्रभाव से सस्‍पेंड कर द‍िया है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+