NEET पेपर लीक, नर्सिंग घोटाले के दोषियों पर कार्रवाई को लेकर NSUI का प्रदर्शन, जीतू पटवारी पानी के आगे डटे रहे
Bhopal News: भोपाल में नर्सिंग घोटाले को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन में एनसीआर और यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रदेश भर से भोपाल पहुंचे कार्यकर्ता सुबह 10 बजे से PCC के बाहर इकट्ठा हो रहे थे।
दोपहर करीब 2 बजे के लगभग 2000 कार्यकर्ता सीएम हाउस का घेराव करने निकले, जिन्हें रेडक्रोस हॉस्पिटल के पास बैरिकेड्स लगाकर रोक दिया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने वॉटर कैनन चलाया और आंसू गैस के गोले भी छोड़े।

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे के नेतृत्व में आज अग्निवीर योजना, नर्सिंग एवं नीट घोटाला सहित छात्र संघ के चुनाव कराये जाने की मांग को लेकर आज राजधानी भोपाल के प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के सामने जनसभा और मप्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जंगी प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया गया।
NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरूण चौधरी ने प्रदेश भर से आये एनएसयूआई के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये कहा कि अग्निवीर योजना और नर्सिंग घोटाले में संलिप्त केंद्र सरकार ने सीमा पर देश की सेवा करने वाले सैनिकों और बीमारियों से बचाने वाले डाक्टरों और युवाओं के साथ धोखा किया है। पहले गूगल पर सर्च करते थे तो भोपाल में लेक, मंदिर और एशिया की सबसे बड़ी ताजुल मस्जिद दिखती थी लेकिन अब गूगल पर भोपाल के बारे में सर्च करों तो स्केम की लंबी लिस्ट निकली है।

उन्होंने कहा कि एमपी पहले आरएसएस की नींव थी और अब भ्रष्टाचार की नींव बन गया है। इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि सरकार द्वारा छात्रों का साथ देने के बजाय सरकारी अधिकारी और मंत्रियों को संरक्षित किया जा रहा है। नीट के छात्रों, नर्सिंग के युवाओं को जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। अग्निवीर योजना को भी बंद कराया जाना चाहिए।
कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि अच्छा नारा दिया है मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पर कौन भारी-विश्वास सारंग भ्रष्टाचारी'' सदन में भी लगा था और आज इस मंच से भी लगा है। प्रदेश के 4 लाख छात्रों के साथ नर्सिंग घोटाला हुआ है, अनुसूचित जाति, जनजाति की बहनों ने अपना पेट काटकर नर्सिंग कॉलेजों की फीस भरी है। लेकिन सरकार बता नहीं पा रही है कि इन छात्रों का भविष्य क्या होगा। घोटाले की जांच करने जो सीबीई के अधिकारी आये थे वह भी भ्रष्ट निकले। प्रदेश में घोटालों और घपलों की लंबी लिस्ट है। सरकार ने प्रदेश के छात्र और युवाओं के भविष्य को काला कर दिया है।
उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी की सोच में खोट है। प्रदीप जोशी जो एनटीए का चेयरमेन है उसको पहले मप्र और छत्तीसगढ़ में पहले एमपीपीएससी, फिर यूपीपीएससी का चेयरमेन बनाया तब से लेकर आज तक घोटाले और फर्जीवाड़ा लगातार कर रहे हैं, लेकिन मोदी जी ने इन पर कोई कार्यवाही नहीं की। मोदी जी ईमानदार होते तो प्रदीप जोशी से इस्तीफा ले लेते।
पटवारी ने कहा कि प्रदेश में 36 लाख युवा पंजीकृत बेरोजगार है, सरकार इनके लिए कुछ नहीं कर रही है। विधानसभा में विधायकों ने नर्सिंग और नीट परीक्षा को लेकर आवाज बुलंद की और भाजपा का चेहरा बेनकाव किया। छात्र नेताओं से कहा कि नर्सिंग और नीट से पीड़ित बहनों और युवाओं के घर-घर जाकर उनके संपर्क करों। हम इस आंदोलन को और बड़ा करेंगे। उन्होंने कहा 16 जुलाई को थाने जाकर विश्वास सारंग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायेंगे और रिपोर्ट दर्ज कराने में पुलिस ने आनाकानी की तो 18 तारीख को नरेला विधानसभा में पदयात्रा निकालकर फिर सारंग के क्षेत्रांर्गत रिपोर्ट दर्ज कराने जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications