'3 दिन के अंदर रिपोर्ट सौंपें', महिलाओं को जिंदा गाड़ने के मामले में NCW सख्त, रीवा DGP को दिए ये निर्देश
Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा जिले में महिलाओं को जिंदा गाड़ने के मामले में अब राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने संज्ञान लिया है। गांव में सड़क बनाने से रोकने पर आरोपियों ने दो महिलाओं के ऊपर दबंगों ने मुरुम डाल दिया था। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने इस खौफनाक मामले में राज्य के डीजीपी को एक पत्र लिख कर विस्तृत रिपोर्ट की मांग की है। आयोग को इस पूरे मामले पर तीन दिन के अंदर कार्रवाई रिपोर्ट मिलने की उम्मीद है।

जानिए पूरा मामला
बताते चलें कि यह घटना एक जमीन विवाद को लेकर हुई थी, जिसमें दबंगों ने दो महिलाओं को जमीन में जिंदा गाड़ दिया था। हालांकि, स्थानीय लोगों ने समय रहते ही दोनों महिलाओं को बाहर निकाल लिया। वहीं, दोनों पीड़िताओं की स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है।
दरअसल, हिनौवा गांव में एक निजी जमीन पर जबरन सड़क निर्माण को लेकर दोनों महिलाएं विरोध कर रही थी। इसी बीच दबंगों ने दोनों महिलाओं के ऊपर सड़क निर्माण में उपयोग की जाने वाली मुरुम डाल दी। इससे एक महिला गले तक और दूसरी कमर तक जमीन में धंस गई थी।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने क्या कहा
मामले को लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त वीडियो से रीवा जिले में महिलाओं के खिलाफ अपराध का मामला संज्ञान में आया। जिसमें मैंने जिला प्रशासन एवं पुलिस को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
रीवा डीआईजी साकेत प्रकाश पांडे ने कहा
डीआईजी साकेत प्रकाश पांडेय कहा कि इसमें पांच लोग आरोपी हैं, इनमें तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दो आरोपियों की तलाश जारी है। वायरल वीडियो को देखकर आरोपियों की संख्या और बढ़ाई जा सकती है।












Click it and Unblock the Notifications