MP Weather: कभी बूंदाबांदी, कभी धूप... इंदौर से सतना तक बारिश का लुकाछिपी का खेल, जानें MP में मौसम का हाल
MP Monsoon Update: उत्तर से लेकर पश्चिम तक मध्य प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में धूप के बीच उमस जैसा मौसम बन रहा है तो वहीं बारिश भी रह-रहकर हो जा रही है। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में तेज हवाओं और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने का यलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी मध्य प्रदेश में गुरुवार को भी मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। मौसम में यह बदलाव ऐसे समय देखने को मिल रहा है जब आम तौर पर यह शुष्क रहता है।

गुरूवार के दिन भी इंदौर, सतना समेत 22 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। साइक्लोन के चलते गरज चमक के साथ कई जगह बूंदाबांदी हो सकती है।
मध्य प्रदेश में फिर से मौसम में बदलाव की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में विभिन्न जिलों में तेज हवाओं के साथ हल्की बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। अनूपपुर, कटनी, खासकर देवास, डिंडोरी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा और सिवनी में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही इन जिलों के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश की भी संभावना है।
इन जिलों में मौसम रहेगा साफ
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 21 ऐसे क्षेत्र हैं, जहां मानसून की विदाई रुक गई है जिसके चलते प्रदेश के पूर्वी जिलों में 3-4 दिन तक हल्की बारिश होने की संभावना है। जबकि पश्चिमी क्षेत्र के जिलों में तेज धूप खिलेगी, भोपाल, सीहोर, विदिशा, रायसेन, राजगढ़, मंदसौर, नीमच, रतलाम, उज्जैन, देवास, आगर, शाजापुर, गुना, अशोकनगर, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, इंदौर, खरगोन, खंडवा, हरदा, नर्मदापुरम, सागर, दमोह, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी और श्योपुर से मानसून विदा हो चुका है जिसके चलते यहां आज मौसम साफ रहने की उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications