Navratri 2023: राजयोग से मालामाल बनेंगे कारोबारी, नवरात्रि के नौ दिनों में खरीददारी के लिए सज गए बाजार
Navratri 2023: शारदेय नवरात्रि 2023 के पहले दिन ग्रह-नक्षत्र हर्ष, शंख, भद्र, पर्वत, शुभकर्तरी, उभयचरी, सुमुख, गजकेसरी और पद्म नाम के योग बना रहे हैं। 23 तारीख तक चलने वाले शक्ति पर्व में पद्म, बुधादित्य, प्रीति और आयुष्मान योग के साथ ही 3 सर्वार्थसिद्धि, 3 रवियोग और 1 त्रिपुष्कर योग रहेगा।
इन शुभ मुहूर्त में शहर के बाजार में करोड़ो का कारोबार होगा। हर तरह के सजे बाजार, ग्राहकों के इंतजार कर रहे रहे हैं। आकर्षण के लिए जहां कई स्कीम है तो वहीं शुभ योग के हिसाब कारोबारियों ने ग्राहकों को अनूठे फायदे देने का मन बनाया हैं।

नवरात्रि शुरू होते ही बाजार भी पूरी तरह तैयार हो चुके है। मध्य प्रदेश में सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष ने बताया कि इस बार कैडवरी 10 ग्राम सोने के दाम अभी 61100 हजार के आसपास हैं और चांदी 72500 रुपए किलो है। व्यापारियों ने बताया कि एक दिन में 1200 रुपए सोने के दामों उछाल आया है। नवरात्रि में ही 40 फीसदी कारोबार होने की उम्मीद है। दुकानदारों ने अपनी- अपनी दुकानों पर स्टॉक कर लिया है। दुकानदार त्योहार की खरीदारी एक माह पहले से ही करना शुरू कर देते है। पिछले साल की तुलना में इस बार बाजार में 40 फीसदी अधिक कारोबार होने की उम्मीद है।
हर दिन शुभ मुहूर्त, सबसे श्रेष्ठ ये दिन
●17 अक्टूबर - राजयोग रात 8.31 से मध्यरात्रि 1.27 तक और रवियोग रात 8.31 से शुरू
●18 अक्टूबर - सर्वार्थसिद्धि योग और अमृतसिद्धि योग सूर्योदय के साथ सुबह 6.31 बजे से शुरू होगा, जो रात 9.00 बजे तक रहेगा।
●19 अक्टूबर- रवियोग रात 9.04 बजे से शुरू
●20 अक्टूबर- कुमारयोग सूर्योदय से रात 8.41 बजे तक, रवियोग रात 8.41 बजे तक, राजयोग रात 11.25 से अगले दिन सूर्योदय तक
●21 अक्टूबर- त्रिपुष्कर योग शाम 7.54 बजे से रात 09.54 बजे तक
●22 अक्टूबर- सर्वार्थसिद्धि योग सूर्योदय से शाम 6.44 बजे तक तक, रवियोग शाम 6.44 बजे से शुरू
●23 अक्टूबर- सर्वार्थसिद्धि योग सुबह 6.35 से शाम 05.14 बजे तक, रवियोग सम्पूर्ण दिन-रात
●24 अक्टूबर- रवियोग शाम 6.26 बजे से अगले दिन सूर्योदय तक
गाड़ियों की हो रही बुकिंग
दो पहिया वाहन शो रूम के मैनेजर ने बताया कि शुभ मुहूर्त में गाडिय़ों की बुकिंग हो रही है। नवरात्रि के अलग-अलग दिनों में गाडिय़ों की बुकिंग कराने ग्राहक आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि किसानों की फसल भी बाजार में आ गई हैं। ऐसे में नवरात्रि से दिवाली तक करोड़ो का कारोबार होने की उम्मीद है।
खरीदारी लाएगी सुख-समृद्धि
ज्योतिषाचार्य कैलाश पांडे ने बताया कि नवरात्र के साथ ही बाजार में खरीदारी के विशेष संयोग बन रहे है। विभिन्न संयोग में खरीदारी सुख-समृद्धि लेकर आएंगी। धनतेरस से पहले ही बाजार में शुभ संयोग में धनवर्षा होगी। बुधादित्य, प्रीति, आयुष्मान, सर्वार्थसिद्धि, रवियोग और त्रिपुष्कर में खरीदी गई सामग्री से समृद्धि बढ़ेगी।
संवाद सूत्र- ब्रजेश रजक, सागर मध्य प्रदेश
-
क्या शाजापुर कलेक्टर नियम नहीं जानतीं? हाईकोर्ट की तीसरी फटकार, वेतन वृद्धि रोकने के आदेश पर स्टे -
MP News: क्या अब मिलेगा संविदा कर्मचारियों को पूरा हक? सरकार सख्त—ग्रेच्युटी, अनुकम्पा नियुक्ति पर मांगा जवाब -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
क्या आपने देखा पण्डोखर धाम का ये अनोखा फैसला? 2–22 अप्रैल मेले में सब कुछ FREE, जानिए कैसे मिलेगा फायदा -
Bhopal Accident: भोपाल में देर रात क्या हुआ? बैरसिया रोड पर भीषण टक्कर में 3 युवकों की मौत, जानिए पूरा हादसा -
क्या सच में खत्म हो रहा Petrol-डीजल? भरवाने से पहले जरूर जान लें सच्चाई, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान! -
Madhya Pradesh: इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ सिंधिया का फ्री मेगा मेडिकल कैंप, गांवों में फ्री इलाज -
MP Board 5th-8th Result 2026: आपका रिजल्ट कैसा रहा? 95% तक पासिंग, QR कोड से तुरंत चेक करें पूरा रिजल्ट -
शिवपुरी में बना देश का सबसे बड़ा मेडिकल कैंप! क्या आपको मिला फायदा? ‘इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में दर्ज -
MP Board 8th Result 2026: एमपी बोर्ड ने जारी किया 8वीं का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड -
क्या हाईवे पर हर बार देना पड़ता है ‘एंट्री चार्ज’? जबलपुर में RTO रिश्वतखोरी का बड़ा खुलासा, जानिए पूरा मामला -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव?












Click it and Unblock the Notifications