विश्व हिंदू परिषद के नरसिंहपुर जिला अध्यक्ष राव बहादुर सिंह पर हुआ जानलेवा हमला, मुंगवानी थाने में शिकायत दर्ज
Narsinghpur News: नरसिंहपुर में विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष राव बहादुर सिंह लोधी पर जानलेवा हुआ है। खुद राव बहादुर सिंह ने इस घटना की पुष्टि की और एक वीडियो जारी किया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने उन्हें कट्टा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और लाठी डंडों से हमला कर उनके पैसे व सोने की चेन छुड़ा ली।
कैसे हुई ये घटना
राव बहादुर सिंह ने बताया कि बुधवार को वे व्यापार के सिलसिले में शाम 5 बजे नरसिंहपुर से कहीं जा रहे थे। तभी बकोरी पुल के पास सतीश पटेल व अन्य आरोपियों ने उनकी गाड़ी रोकी और साथ चलने के लिए कहा। जब राव बहादुर ने इसका विरोध किया तो, उन्होंने उनके साथ मारपीट की और गाड़ी में रखे कैश और सोने की चेन छीन ली। इस घटना में उनके हाथ और पैरों में चोटें आई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं में रोष
नरसिंहपुर में विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष राव बहादुर सिंह पर हुए जानलेवा हमले की जानकारी लगते ही विश्व हिंदू परिषद के अन्य कार्यकर्ता मुंगवानी थाने पहुंचे गए। वहीं घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे। अपने जिलाध्यक्ष पर हुए हमले को लेकर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखा गया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह हमला राजनीतिक भावना से प्रेरित है। इसलिए पुलिस को इस पर जल्द से जल्द बड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।
वहीं नरसिंहपुर एसपी ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष की घटना को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया है। साक्षियों और आहत के कथन लिए गए, जिस पर आहत और अन्य साक्षियों के कथन में विरोधाभास होने से जांच की जा रही है। जांच होने के बाद दोषियों पर जल्द से जल्द कार्रवाई की जाएगी।
वहीं विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता पवन सोलंकी ने कहा कि नरसिंहपुर जिले के जनसेवक समाजसेवी विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष राव बहादुर असामाजिक तत्वों द्वारा जानलेवा हमला करने की घटना अत्यंत निंदनीय है। कुत्सित मानसिकता से भरी है और दूषित राजनीति की बू आ रही है इस घटना से साबित होता है उनके कार्यशैली क्षमता सामाजिक प्रतिष्ठा जिले के विकास की संभावनाएं उन्हें फूटी आखों से तक नही सुहा रही हैं। शांति और समरसता का टापू कहे जाने वाले नरसिंहपुर की फिजा में जहर घोलने की साजिश शुरू हो गई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से निवेदन है कि इन पर जल्द अंकुश लगाए, ताकि हम सबका नर्मदांचल नरसिंहपुर (परिवार) इनके कृत्यों से दूषित न हो ।
-
MP News: क्या अब मिलेगा संविदा कर्मचारियों को पूरा हक? सरकार सख्त—ग्रेच्युटी, अनुकम्पा नियुक्ति पर मांगा जवाब -
क्या आपने देखा पण्डोखर धाम का ये अनोखा फैसला? 2–22 अप्रैल मेले में सब कुछ FREE, जानिए कैसे मिलेगा फायदा -
Madhya Pradesh: इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ सिंधिया का फ्री मेगा मेडिकल कैंप, गांवों में फ्री इलाज -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा












Click it and Unblock the Notifications