उद्धव के इस्तीफे पर बोले गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, यह हनुमान चालीसा का प्रभाव
Narottam mishra On the fall of Maharashtra government syas its Effects of Hanuman Chalisa
भोपाल, 30 जून। महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक संकट के बीच उद्धव ठाकरे ने फ्लोर टेस्ट से पहले ही इस्तीफा दे दिया। ऐसे में प्रदेश की महाविकास अघाड़ी सरकार गिर गई है। महाराष्ट्र में जारी सियासी संकट को लेकर अब मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में उद्धव सरकार कांग्रेस की संगति की वजह से गिरी है। यह कांग्रेस की संगत का प्रभाव है। मेरा देश बदल रहा है, पहली बार ऐसा हुआ है कि जब हिंदुत्व के नाम पर सरकार गिरी है।

गृहमंत्री ने कहा कि संजय राउत कह रहे थे कि विधायक अगवा हो गए हैं। लेकिन वह भूल गए कि अगवा नहीं भगवा हो गए हैं। महाराष्ट्र में सरकार का गिरना हनुमान चालीसा का प्रभाव है क्योंक 40 दिन में 40 विधायक पार्टी छोड़ गए। कांग्रेस के साथ जो भी सरकार बनाएगा, उसका एक न एक दिन यही हाल होना है।
कमलनाथ पर भी कसा तंज
गृहमंत्री ने कमलनाथ पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि कमलनाथ जी सिर्फ कंफ्यूजन के लिए हैं, यही इनके राजनीति का मेन मोटिव है। वो कर्मचारियों व्यापारियों, जनता को कन्फ्यूज करो और आगे बढ़ो कि राजनीति करते हैं।
बोरवेल खुला छोड़ने वालों से लिया जाएगा पैसा
गृहमंत्री ने कहा कि छतरपुर में बोरवेल में गिरे मासूम दीपेंद्र यादव का रेस्क्यू करने वाले टीआई अनूप यादव और एएसआई दीपक यादव को पुरस्कृत किया जाएगा। साथ ही अब बोरवेल खुले छोड़ने पर रेस्क्यू का खर्चा लिए जाने पर भी विचार कर रहे हैं।
MP में केजरीवाल के प्रचार पर कसा तंज
निकाय चुनाव में मध्य प्रदेश में केजरीवाल के प्रचार करने पर गृहमंत्री ने कहा कि यह चुनावी पर्यटन करके चले जाएंगे परिणाम के बाद सभी को पता चल जाएगा। इसके अलावा उन्होंने ओवैसी और कांग्रेस पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि ओवैसी धर्म की राजनीति करते हैं, कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति करती है।












Click it and Unblock the Notifications