गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मणिमेकलई के बयान पर जताई नाराजगी, कहा,'जारी करवाएंगे लुक आउट नोटिस'
भोपाल, 07 जुलाई। देशभर में फिल्म निर्माता लीना मणिमेकलई की डॉक्यूमेंट्री में मां काली के पोस्टर का विवाद थमा भी नहीं था कि उन्होंने एक और पोस्ट कर दिया। इससे विवाद और बढ़ गया है। लीना मणिमेकलई की नई पोस्ट में शिव व पार्वती को सिगरेट पीते दिखाया गया है। अब इसको लेकर मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि लीना मणिमेकलई के खिलाफ केंद्र सरकार से लुकआउट नोटिस जारी करने की मांग करेंगे।

समाचार एजेंसी एनआई से बातचीत के दौरान गृहमंत्री ने कहा कि हम फिल्म निर्माता लीना मणिमेकलाई के खिलाफ एलओसी जारी करने के लिए केंद्र को एक पत्र लिख रहे हैं। क्योंकि ऐसा लगता है कि वह जो कर रही हैं वह जानबूझकर कर रही हैं। साथ ही गृहमंत्री ने कहा कि वो धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले पोस्ट के बारे में भी ट्विटर पर लिखेंगे और लीना मणिमेकलई से ऐसा नहीं करने को कहेंगे।
इधर महुआ मोइत्रा पर FIR दर्ज
काली पर विवादित बयान देने वाली महुआ मोइत्रा के खिलाफ भोपाल और जबलपुर में FIR दर्ज कर लिया गया है। मोइत्रा पर यह FIR मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आदेश के बाद हुई है। वहीं, इस मामले को लेकर बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा फ़िल्म निर्माता की सदबुद्धि के लिए भोपाल के काली मंदिर में मौन भी धारण करेंगे।
मुख्यमंत्री शिवराज भी जता चुके हैं आपत्ति
आपको बता दें कि महुआ मोइत्रा के बयान पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी बुधवार को आपत्ति जताई थी। उन्होंने कहा था कि हिंदू देवी-देवताओं का कोई अपमान करें, ऐसा कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आपको बता दें कि TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा था कि मेरे लिए मां काली मीट खानेवाली और शराब स्वीकार करने वाली देवी हैं। साथ ही मोइत्रा ने यह भी कहा था कि सारे संघी आप झूठ बोलकर बेहतर हिंदू नहीं बन सकते हैं। अगर आपको देखना है तो यहां तारापीठ आकर देखें कि क्या भोग चढ़ता है।












Click it and Unblock the Notifications