राम मय हुआ नर्मदापुरम, शंभू दरबार में राम कथा के गूंज से हर्षित हुआ माहौल

Narmada Puram News: सोहागपुर/ नर्मदापुरम नगर के प्रसिद्ध शंभू दरबार में आध्यात्मिक गृहस्थ संत पंडित मनमोहन प्रसाद मुद्गल महाराज के सानिध्य में मानस गुरु की प्रेरणा से मानस गुरु भगवत प्रसाद मुद्गल की जयंती के अवसर पर मानस सम्मेलन में श्री राम कथा का आयोजन किया जा रहा है।

वही अयोध्या में 22 जनवरी को प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर पूरे भारत में जगह-जगह राम नाम की ही गूंज दिखाई दे रही है। इस अवसर पर नगर के शंभू दरबार में भी सात दिवसीय श्री राम कथा का आयोजन किया जा रहा है।

Narmadapuram became Rams name, (1)

वही श्री राम कथा के पश्चात 22 जनवरी को यहां भव्य सुंदरकांड के साथ कीर्तन, प्रभात फेरी एवं भंडारा व आकर्षित आतिशबाजी भी की जाएगी। श्री राम कथा के दौरान भगवान के स्वरूप सीता राम की झांकी बनाई गई सीताराम की पैर पखारने की परंपरा का निर्वहन किया गया।

श्री राम कथा के दौरान प्रभु श्रीराम एवं माता सीता के पैर पखारने के लिए महिलाओं में भारी उत्सुकता रही महिलाएं पैरपखार कर सीता माता को दक्षिणा भी देती नजर आई। नाच गाना गाते हुए माता बहने राम की भक्ति में भाव विभोर नजर आई।

संत पंडित मनमोहन प्रसाद मुद्गल महाराज ने भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा और उनके आदर्श पर मीडिया से बातचीत की उन्होंने बताया कि अयोध्या की तरह सोहागपुर नगर को भी विद्युत सजा सज्जा और प्रत्येक घर में दिया जलाकर सजाया जाएगा मुद्गल महाराज ने बताया भगवान शिव और राम एक दूसरे के आराध्य हैं एक दूसरे की पूजा करते हैं ऐसे में शंभू दरबार में भगवान राम की अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर खुशियां मनाई जा रही हैं।

राम नाम का जाप किया जा रहा है। कलयुग में राम नाम के जप से ही सब कष्ट दूर होंगे यह वर्ष काफी पीड़ा दायक है। राम ही सबको बचा सकते हैं। राम के नाम से बड़ा कुछ नहीं है। शिव अपने आप को राम का दास कहते है। राम है वहां भोलेनाथ है जहां भोलेनाथ है वहां राम है कण कण में राम है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+