क्या MP में कुछ बड़ा होने वाला है?, नरेंद्र सिंह तोमर और प्रह्लाद पटेल का मंत्री पद से इस्तीफा
मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने प्रचंड बहुमत के साथ जीत हासिल की है, जहां भारतीय जनता पार्टी को मिली जीत के बाद अब मुख्यमंत्री कौन बनेगा इसे लेकर मंथन का दौर जारी है। राजधानी दिल्ली में मुख्यमंत्री बनने को लेकर जारी मंथन के बीच केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है। इतना ही नहीं इस्तीफा देने के बाद केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने समर्थकों के साथ बैठकर अलग-अलग मुद्दों पर चर्चा भी की है।
जानकारी के मुताबिक नरेंद्र सिंह तोमर के साथ प्रहलाद सिंह पटेल ने भी मंत्री पद से इस्तीफा दिया है। इधर, भाजपा मुख्यालय पर मध्य प्रदेश के नेता और केंद्रीय नेतृत्व के बीच बातचीत का सिलसिला जारी है, जहां अब जल्द ही मध्य प्रदेश को मुख्यमंत्री मिलने की संभावना बताई जा रही है।

तोमर को बधाई मिलने का सिलसिला
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की ओर से इस्तीफा दिए जाने के बाद समर्थकों ने उनसे मुलाकात की है, जहां उनके आवास कृष्ण मिलन मार्ग पर सैकड़ो की संख्या में समर्थकों ने जुट कर नरेंद्र सिंह तोमर को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। जानकारी के मुताबिक BJP प्रत्याशी वीडी शर्मा ने भी केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को फूलों का गुलदस्ता भेंट करते हुए शुभकामनाएं दी है। वहीं अब मध्य प्रदेश की राजनीति में लगातार हो रहे सियासी घटनाक्रम इस बात की ओर इशारा कर रहे हैं कि, जल्द ही मध्य प्रदेश को मुख्यमंत्री मिल सकता है। वहीं अब संगठन किस नेता पर मुख्यमंत्री के लिए अपना भरोसा जाता है। यह देखने वाली बात होगी।
कौन बनेगा MP में CM?
विधानसभा चुनाव के बाद अब मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री कौन बनेगा इसे लेकर सियासी गलियारों में चर्चा तेज है। इस बीच अब राजधानी दिल्ली में BJP केंद्रीय नेतृत्व अलग-अलग बैठक कर मध्य प्रदेश की सरकार बनाने को लेकर मंथन करता नजर आ रहा है। इसी के साथ मध्य प्रदेश के सियासी गलियारों में भी मुख्यमंत्री कौन होगा इसे लेकर चर्चाएं तेज हैं। मुख्यमंत्री पद को लेकर हो रही चर्चाओं के बीच नरेंद्र सिंह तोमर ने केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है। वहीं तोमर के इस्तीफा दिए जाने के बाद अब इस बात को लेकर क्या तेज हो गए हैं कि मध्य प्रदेश में अगले मुख्यमंत्री के लिए नरेंद्र सिंह तोमर का नाम तय किया जा सकता है। बहरहाल, देखना होगा कि संगठन मुख्यमंत्री के लिए किस पर भरोसा जाता है।
ये भी पढ़े- MP में डिप्टी CM फॉर्मूला अपना सकती है BJP, इन्हें मिल सकती है सत्ता की चाबी












Click it and Unblock the Notifications