Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

MP News: मध्य प्रदेश विधानसभा के 15वें अध्यक्ष बने नरेंद्र सिंह तोमर, दिमनी विधानसभा सीट से जीता था चुनाव

MP News: मध्य प्रदेश की 16वीं विधानसभा के विशेष सत्र में मुरैना जिले की दिमनी विधानसभा सीट से चुनाव जीतने वाले भाजपा के दिग्गज नेता नरेंद्र सिंह तोमर को स्वर्ग से माटी से विधानसभा का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है। तोमर ग्वालियर चंबल इलाके से पहले ऐसे नेता है, जो विधानसभा के अध्यक्ष बने है।

बता दे बुधवार को राजधानी भोपाल में स्थित विधानसभा भवन में पूर्व केंद्रीय मंत्री और दिमनी विधानसभा क्षेत्र से विधायक नरेंद्र सिंह तोमर ने मध्य प्रदेश विधानसभा के 15वें अध्यक्ष के रूप में अपना कार्यभार ग्रहण किया। विधानसभा अध्यक्ष बनने से पहले तोमर और केंद्र की मोदी सरकार में कृषि मंत्री थे।

Narendra Singh Tomar became 15th Speaker of MP Assembly, won the election from Dimani Assembly seat

विधानसभा अध्यक्ष बनने के बाद नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि जब विधानसभा के अध्यक्ष पद के निर्वाचन का समय आया तो पक्ष और विपक्ष दोनों ने मिलकर मेरा चयन किया है इसके लिए मैं सभी सदस्यों को हृदय से धन्यवाद देता हूं।

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि विपक्ष की अच्छी पहल है कि स्पीकर के लिए समर्थन दिया। नरेंद्र सिंह तोमर विधानसभा अध्यक्ष पद की ताकत को बढ़ाएंगे। सरकार तो अपना काम करेगी ही पर तोमर प्रदेश के हित में बड़े फैसले लेंगे। चुनाव प्रबंधन का काम हो या संगठन का, तोमर हमेशा संकट मोचन साबित हुए हैं।

सीएम डॉ मोहन यादव ने भी कही बड़ी बात

एमपी के नए सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा कि आपको सर्वसम्मति से मध्यप्रदेश विधानसभा का अध्यक्ष चुने जाने पर हार्दिक बधाई देता हूं। यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे व्यक्तिगत रूप से कई मामलों में आपका मार्गदर्शन मिलता रहा है। नरेंद्र सिंह तोमर जी पार्षद से लेकर केंद्रीय मंत्री तक रहे हैं। आपका पुरुषार्थ और विनम्रता कदम-कदम पर दिखाई दी है। आपने केंद्रीय मंत्री के रूप में सबके हृदय में छाप छोड़ी और पक्ष-विपक्ष ने सदैव आपको सम्मान दिया। आपको संसदीय परम्पराओं और विधि विधायी कार्यों का दीर्घ अनुभव है। निश्चय ही आपके अनुभव और ज्ञान का लाभ इस सदन को मिलेगा।

तोमर पर टिप्पणियां नहीं कर पाएंगे पटेल

वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री और नरसिंहपुर से विधायक प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि विधायक बनकर आए तोमर का अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल सफल साबित होगा। उन्होंने हास्य परिहास के मूड में कहा कि आज के बाद वे तोमर पर टिप्पणियां नहीं कर पाएंगे, क्योंकि अध्यक्ष की गरिमा का ध्यान रखना पड़ेगा।

Narendra Singh Tomar became 15th Speaker of MP Assembly, won the election from Dimani Assembly seat

नेता प्रतिपक्ष ने भी की तोमर की प्रशंसा

इधर कांग्रेस के दिग्गज नेता और विधायक रामनिवास रावत ने कहा कि अध्यक्ष के रूप में तोमर को पक्ष और विपक्ष दोनों से सम्मान मिलेगा, ऐसी उम्मीद है। तोमर के अंदर कभी बदले की भावना नहीं रही। उन्होंने राजनीति को हमेशा वैचारिक मतभेद से अलग रखा। वही नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने भी तोमर की प्रशंसा की।

विजयवर्गीय ने विधानसभा को लेकर कहीं बड़ी बात

इंदौर से भाजपा के दिग्गज नेता के लाज बजे वर्गी ने कहा कि स्पीकर तोमर की राजनीतिक यात्रा साइकिल से सफर करते हुए देखी थी। हमने सोचा नहीं था कि कभी सरकार के अंग बनेंगे। हमें तो डंडे खाने की आदत थी। उन्होंने कहा कि विधानसभा 60 से 70 दिन चलना चाहिए थी। रिकॉर्ड देखा तो पाया कि विधानसभा बहुत कम चली है। हम यहां चर्चा करें, यह जरूरी है।

नरेंद्र सिंह तोमर ने बलबीर सिंह दंडोतिया को हराया था चुनाव

बता दे भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में नरेंद्र सिंह तोमर को मुरैना जिले की दिमनी विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा था। जहां उन्होंने बहुजन समाज पार्टी के बलबीर सिंह दंडोतिया को करीब 24461 वोटो से चुनाव हार दिया। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी रविंद्र सिंह तोमर भिडोसा तीसरे नंबर पर रहे। उन्हें महज 24006 वोट मिल पाए। जबकि नरेंद्र सिंह तोमर को 79137 वोट मिले।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+