Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मुरैना में पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, बोले- कांग्रेस ने MP में विकसित किया था विकास का ’लापता’ मॉडल

PM Modi News: पीएम मोदी ने कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने दशकों तक सरकार चलाई है। लेकिन उन नौजवानों ने वो दिन नहीं देखे होंगे, जो आज 20-25 सालों के होंगे। लेकिन समय की मांग है कि उन्हें भी उस समय की बातें पता हों। कांग्रेस ने यहां विकास का जो मॉडल विकसित किया था, अगर एक शब्द में कहें तो वह मॉडल था 'लापता मॉडल'। इस मॉडल में बिजली लापता, सड़क लापता और पानी भी लापता था। रोजगार, गरीबों के घर और विकास भी लापता था।

कांग्रेस के राज में नौजवानों का भविष्य लापता था और किसानों का कल्याण भी लापता था। बता दे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को गुना और मुरैना में भाजपा प्रत्याशियों के लिए रोड शो और जनसभा कर बीजेपी को वोट देने की अपील की।

Narendra Modi addressed meetings in support of party candidates in Guna and Morena on Wednesday

एक तरफ डबल इंजन सरकार, दूसरी तरफ डबल डेंजर लोग

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज मध्यप्रदेश में एक तरफ डबल इंजन की सरकार है तो दूसरी तरफ कांग्रेस के डबल डेंजर लोग हैं। डबल इंजन सरकार में एक इंजन केंद्र सरकार का और एक इंजन भाजपा की राज्य सरकार का होता है और प्रदेश का विकास डबल तेजी से होता है। भाजपा की राज्य सरकार केंद्र सरकार की योजनाओं को तेज गति से जमीन पर उतार रही है। लेकिन जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी, तो वह मध्यप्रदेश के साथ भेदभाव करती थी। राज्य सरकार के सभी कामों में रुकावट डालती थी। 2014 में आपने हमें सेवा का अवसर दिया और डबल इंजन की सरकार बनने के बाद से एमपी के विकास ने असल तेजी पकड़ी है।

मोदी ने कहा कि जब 10 सालों तक केंद्र में कांग्रेस की सरकार रही तो एमपी का बजट 20000 करोड़ हुआ था, जिसे बाद में 80,000 करोड़ कर दिया गया था। लेकिन हमारी सरकार ने उसे बढ़ाकर 3 लाख करोड़ से ऊपर पहुंचा दिया है। इसका मतलब है डबल इंजन सरकार में प्रदेश के लोगों की कमाई तेजी से बढ़ रही है। इसलिए डबल इंजन सरकार जरूरी है।

Narendra Modi addressed meetings in support of party candidates in Guna and Morena on Wednesday

किसान बाजार में लुट जाए, तब खरीदी शुरू करती थी कांग्रेस सरकार

मोदी ने कहा कि जब समर्थन मूल्य पर खरीदी की बात आती थी, तो कांग्रेस बातें बड़ी-बड़ी करती थी, लेकिन खरीदी कम करती थी। चाहे गेहूं हो, धान, दलहन हो या तिलहन हो, कांग्रेस स्टॉक का नियम लगा देती थी और खरीदी भी देरी से शुरू करती थी। गरीब किसान जब बाजार में सस्ते में लुट जाता था, उसके बाद कांग्रेस की सरकार मैदान में आती थी। जो अनाज खरीदा जाता था, वो भी गोदामों में पड़े-पड़े सड़ जाता था। उस समय टीवी वाले दिखाते थे कि अनाज की बोरियां स्टेशन के बाहर खुले में पड़ी भीग रही हैं, सड़ रही हैं और दुर्गंध फैल रही है। दूसरी तरफ भुखमरी भारत के गरीबों को परेशान कर रही थी। कांग्रेस के पास इस स्थिति से पार पाने की कोई सोच नहीं थी। देश के किसानों को इस संकट से भाजपा सरकार ने निकाला है। भाजपा सरकार के प्रोत्साहन से प्रदेश में अन्न उत्पादन का रिकॉर्ड बना है। श्री मोदी ने कहा कि हमारी सरकार ने 55000 करोड़ रुपये किसानों के खातों में भेजे हैं और इसका बड़ा हिस्सा प्रदेश के किसानों को भी मिला है। साथ ही हमारी सरकार ने अपने अन्न भंडार देश के जरूरतमंदों के लिए खोल दिए हैं।

गरीबों का चूल्हा बुझने नहीं देंगे

मोदी ने कहा कि कोरोना संकट को याद कीजिए, हर तरफ मौत मंडरा रही थी। उस समय लोगों की जिंदगी बचाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी बन गई थी। लोग घरों से निकल नहीं पाते थे। उस समय हमने तय किया कि किसी गरीब का चूल्हा बुझना नहीं चाहिए। बच्चे रात को भूखे नहीं सोना चाहिए और किसी मां की आंखों में बेबसी के आंसू नहीं आना चाहिए। हमने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना शुरू की और देश के अनाज भंडार गरीबों के लिए खोल दिये। देश के 80 करोड लोगों को मुफ्त में राशन बांटना शुरू कर दिया। साथियो यह योजना अगले महीने पूरी हो जाएगी। लेकिन मैंने यह तय किया है कि इस योजना को बंद नहीं होने दूंगा और पांच साल और चालू रखूंगा।

कांग्रेस कुछ भी करे, मैं अपनी गारंटी पूरी करूंगा: PM

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मैं गरीबों को मुफ्त अनाज दे रहा हूं, तो कांग्रेस के लोग परेशान हो रहे हैं। वो कह रहे हैं कोरोना के समय तो ठीक था, लेकिन अब मोदी पांच साल और मुफ्त अनाज देने की बात कर रहा है। कांग्रेस वालों ने घोषणा की है कि वह इलेक्शन कमीशन जाएंगे और मोदी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराएंगे। उनका कहना है कि मोदी पांच साल लिए गरीबों को अनाज देने की बात कर रहा है, बड़ा गुनाह कर रहा है। श्री मोदी ने कहा कि क्या मुझे कांग्रेस की हरकतों से डरकर अपने निर्णय को बदलना चाहिए? क्या मुझे गरीबों की सेवा करने से अपने आप को रोकना चाहिए? क्या कांग्रेस की हरकतों के सामने मुझे झुकना चाहिए? मैं कांग्रेस वालों से कह देना चाहता हूं कि आपको दुनिया की जिस अदालत में जाना है चले जारिए, मैं तो गरीब को मुफ्त राशन की अपनी गारंटी को पूरा करके रहूंगा।

माता-बहनों का सशक्तीकरण हमारी प्राथमिकता

मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार हो या मध्यप्रदेश की सरकार, माता-बहनों के लिए सुविधा उपलब्ध कराना और उनका सशक्तीकरण हमारी प्राथमिकता है। कांग्रेस ने हमारी माता-बहनों को धुएं में रखा, लेकिन भाजपा सरकार ने मध्यप्रदेश की 80 लाख से अधिक बहनों को उज्ज्वला योजना का गैस कनेक्शन दिया है। मोदी ने बहनों के लिए गैस सिलेंडर को 500 रूपए और सस्ता कर दिया है। लेकिन बहनो आपका यह भाई यहीं पर रुकने वाला नहीं है। भाजपा की सरकार आपकी रसोई तक पाइप से गैस पहुंचाने का प्रयास कर रही है। मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार बन जाने के बाद हम इस अभियान को और तेज करने वाले हैं।

मोदी ने कहा कि हमारे समाज में जो भी संपत्ति होती है, वो या तो पति के नाम पर होती है या फिर बेटे के नाम पर। इसलिए हमने निर्णय किया प्रधानमंत्री आवास योजना के जो घर दिये जा रहे हैं, उस घर की मालकिन परिवार की महिला होगी। सरकार के इस कदम से महिलाएं लखपति बन रही हैं। श्री मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना में 4 करोड़ घर बने हैं और हम जितनी भक्ति से भगवान राम का मंदिर बनाते हैं, उतनी ही भक्ति से गरीबों के घर भी बनाते हैं।

जो बहनों के अपमान पर मौन रहते हैं, वो आपका सम्मान कैसे करेंगे?

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आप में से जो लोग अखबार पढ़ते हैं या टीवी देखते हैं, उन्होंने कल एक घटना के बारे में पढ़ा या सुना होगा। घमंडिया गठबंधन के बहुत बड़े नेता जो इंडी एलायंस का झंडा लेकर घूम रहे हैं और देश की सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए तरह-तरह के खेल कर रहे हैं, उन्होंने विधानसभा में माता-बहनों का अपमान किया। माता-बहनों की उपस्थिति में उन्होंने ऐसी भाषा में बात की, जिसकी कोई कल्पना नहीं कर सकता। इससे भी ज्यादा शर्मनाक तो यह है कि इंडी एलायंस का एक भी नेता बहनों के इस भयंकर अपमान पर एक शब्द भी नहीं बोला। श्री मोदी ने कहा कि जो नेता माता-बहनों के अपमान पर चुप रहते हैं, एक शब्द नहीं बोलते, क्या वो आपका सम्मान कर सकते हैं?

कांग्रेस के पास नहीं भविष्य की सोच

मोदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के पास भविष्य की सोचने की क्षमता नहीं बची है। कांग्रेस न आज के युवाओं के लिए कुछ कर सकती है और न ही आने वाली पीढियों के लिए। मोदी ने कहा कि आपके हाथ में आज जो मोबाइल है, वह मेड इन इंडिया है, क्या आपको इस बात पर गर्व नहीं होता? कांग्रेस के जमाने में देश में मोबाइल बनाने वाली सिर्फ दो फैक्ट्रियां थीं। उस समय भारत हजारों करोड़ रुपए के मोबाइल दूसरे देशों से मंगवाता था। हमारी सरकार ने प्रयास किए और आज देश में मोबाइल बनाने वाली 200 फैक्ट्रियां हैं। इन फैक्ट्रियों में बने मोबाइल सिर्फ देश में ही नहीं खरीदे जा रहे, बल्कि विदेशों में भी भेजे जा रहे हैं। कांग्रेस की सरकार होती तो ऐसा कभी नहीं हो पाता। इसलिए देश-प्रदेश के युवाओं को कांग्रेस से सतर्क रहने की जरूरत है।

मोदी ने कहा कि देश के हर जिले में कोई न कोई विशेष उत्पाद होता है, लेकिन कांग्रेस ने कभी देश के उत्पादों पर गर्व नहीं किया, कभी लोकल के लिए वोकल नहीं रही। गुना का धनिया इतना बेहतरीन है, लेकिन कांग्रेस ने कहीं भी उसकी चर्चा नहीं की। हमने एक जिला-एक उत्पाद योजना बनाई और आज गुना का धनिया सारी दुनिया में जा रहा है। अशोकनगर के चंदेरी हैंडलूम की मांग विदेशों में भी हो रही है। जी-20 सम्मेलन में भी चंदेरी साड़ियों की डिमांड रही। हमारे गांव के, शहर के या देश के लोग जो चीजें बनाते हैं, क्या उन्हें ज्यादा से ज्यादा नहीं बिकना चाहिए?

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+