Chhindwara lok Sabha: छिंदवाड़ा में नकुलनाथ को बड़ा झटका, नतीजों से पहले ही कमल नाथ ने स्वीकार की हार
Chhindwara lok Sabha Chunav Result 2024: देशभर की 543 लोकसभा सीटों पर मतगणना शुरू है। एग्जिट पोल के उलट, चुनावी नतीजों में एनडीए और इंडिया के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। लेकिन मध्य प्रदेश के नतीजे चौंकाने वाले हैं।
मध्य प्रदेश में भाजपा 29-0 से क्लीन स्वीप करती हुई नजर आ रही है। हैरानी की बात ये है कि छिंदवाड़ा और राजगढ़ जैसी सीटों पर पूरी ताकत झोंकने के बावजूद भी कांग्रेस पिछड़ती हुई नजर आ रही है। नकुलनाथ ने मतगणना स्थल छोड़ दिया है, वहीं छिंदवाड़ा में नतीजों को लेकर पूर्व सीएम कमलनाथ का बड़ा बयान सामने आया है।

छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू ने 68762 हजार वोटों की बढ़त बना ली है। यहां से कांग्रेस के नकुलनाथ पीछे चल रहे हैं। इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी पहले एक लाख से अधिक की लीड बना ली थी। जो लगातार धीरे धीरे कम हो रही है।
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पत्रकारों से बात चीत के दाैरान लगातार बीजेपी की बड़ रही लीड को लेकर कहा कि जो है सो है। ऐसा माना जा रहा है कि कांग्रेस ने अभी से छिंदवाड़ा सीट पर हार मान ली है।
छिंदवाड़ा लोकसभा सीट बीजेपी के नाक की बात तो कांग्रेस और कमलनाथ के लिए अपना गढ़ बचाने की बात है। इस सीट पर चुनाव के दौरान कई घटनाक्रम देखने केा मिले है। फिर चाहे कमलनाथ के घर पर पुलिस का पहुंचना हो या फिर भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार का कांग्रेस पर वीडियो वायरल करने का आरोप हो। हर तरीके से ये लोकसभा सीट पूरे चुनाव के दौरान चर्चा में रही है।
छिंदवाड़ा में लोकसभा चुनाव में पहले चरण यानी 19 अप्रैल को मतदान हुआ था। संसदीय क्षेत्र के 79.83 फीसदी लोगों ने वोट किया था। यहां कुल मतदाताओं की संख्या 16 लाख 32 हजार 190 है। इसके मुकाबले आम चुनाव में 13 लाख 3 हजार एक मतदाताओं ने ही वोट डाले गए थे।
छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश की एकमात्र ऐसी सीट है। जहां 2019 में कांग्रेस चुनाव जीती थी। अगर एक उपचुनाव को छोड़ दें तो 73 सालों से लगातार इस सीट पर कांग्रेस का ही कब्जा है। वहीं 44 सालों से नाथ परिवार यहां की सत्ता में है। इस बार छिंदवाड़ा में कांग्रेस ने कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ को मैदान में उतारा है। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने विवेक बंटी साहू को टिकट दिया है। दोनों के बीच में कांटे की टक्कर नजर आ रही है। बीजेपी ने इस सीट को जीतने के पूरा जोर लगाया है। एग्जिट पोल के सामने आने के बाद ऐसा लग रहा है कि भारतीय जनता पार्टी कमलनाथ के गढ़ को भेदने में सफल हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications