Mysterious: माचिस की तीली तक नहीं जलती, लेकिन घर के हर कोने में लग जाती है आग, Rajgarh का रहस्य, आफत में जान
जरा सोचिए आप अपने घर में माचिस की एक तीली भी न जलाओं, बिजली तक कटवा दी हो और खुली जगह से लेकर बंद अलमारी के अंदर अचानक आग लग जाए। एक बार नहीं पचास बार। यह रहस्यमयी मामला एमपी के राजगढ़ जिले का है।

Mysterious: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के खिलचीपुर बिहारी कॉलोनी में रहने वाले योगेश मेवाढ़े का घर रहस्यमयी हो गया है। बीते कई महीनों से अचानक लग रही आग फिर घर के लोग खौफ के साये में जीने मजबूर है। आलम यह है कि घर के बिजली का कनेक्शन तक कटवा दिया।
लेकिन 'आग' ऐसी है कि घर का कोई कोना महफूज नहीं रहा, जहां लपटे न उठी हो। योगेश के मुताबिक ये कहानी किसी एक दिन की होती तो भी परिवार सहन कर लेता। कम से कम पचास बार घर में ऐसा हो चुका है। टेबल, कुर्सी, कूलर, बंद अलमारी के अंदर तक आग लग जाती है।

दमकल विभाग भी इस घर से आने वाली बार-बार शिकायत से तंग आ चुका है। लोगों ने आग लगने पर बिजली के शॉर्ट सर्किट का अंदेशा जताया तो मेवाढ़े परिवार ने बिजली का कनेक्शन ही नहीं, घर का मीटर तक उखड़वा दिया। फिर भी आग लगने की घटना नहीं थम रही।
योगेश की पत्नी भूरी बाई बताती है कि हद तो तब हो गई जब घर के राशन तक में आग लगने लगी। रात को गहरी नींद में सोते हुए अचानक बिस्तर जलने लगा। घर का सामान पडोसी के घर में रखा तो वहां भी वह सामान जल उठा।

इस रहस्यमयी आग लगने की घटना से दहशत के साये में यह परिवार अब घर के नजदीक खाली प्लाट में सोता है। घर वाले इसे अब भूत-प्रेत का साया मानने लगे है। इस फैमिली की झाड़-फूंक करने के साथ कुछ तांत्रिक घर का मुआयना भी कर चुके, लेकिन घटना बदस्तूर जारी है।
प्रशासन तक भी यह खबर पहुंची। कहा जा रहा है कि लगातार हो रही इस घटना का पता लगाने फॉरेंसिक एक्सपर्ट की मदद ली जायेगी। जानने की कोशिश की जाएगी कि कही सोडियम फॉस्फेट जैसा ज्वलनशील पदार्थ तो घर में नहीं है? वहीं योगेश मेवाढ़े इतनी बार हुई घटनाओं को वैज्ञानिक वजह मानने बिल्कुल तैयार नहीं। उनका कहना है कि यदि ऐसा होता तो पड़ोस के घर में रखवाए गए नए सामान में भी आग क्यों लगी? खिड़की, दरवाजे, कूलर में कहां से कोई ज्वलनशील पदार्थ आ गया?













Click it and Unblock the Notifications