भोपाल: हनुमान जयंती शोभायात्रा पर मुस्लिम समुदाय ने बरसाए फूल, पेश की हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल

भोपाल, 17 अप्रैल: देश में रामनवमी के बाद हनुमान जयंती के मौके पर दिल्ली समेत कई जगहों पर सांप्रदायिक हिंसा की खबरें सामने आई है। इसी बीच मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल देखने को मिली। शनिवार यानि 16 अप्रैल को हनुमान जयंती पर भोपाल शहर में कई विशेष आयोजन हुए। इस दौरान शहर के विभिन्न हिस्सों में जुलूस भी निकाले गए। इसी बीच शहर में एक जुलूस पहुंचा तो इसमें मुस्लिम समुदाय के लोग भी अपनी भागेदारी दिखाते हुए फूलों से जुलूस का स्वागत किया।

 Muslims shower flowers at a Hanuman Jayanti procession in Bhopal

इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में दिख रहा है कि एक सड़क पर जुलूस के दौरान काफी संख्या में लोग लाल झंडे लिए हुए हैं। इसी बीच कुछ मुस्लिम समुदाय के लोग भी इस जुलूस में दिख रहे हैं। मुस्लिम समुदाय के लोग वहां जुटी भीड़ पर फूल बरसाते हुए दिखाई देते हैं। ये वीडियो भोपाल के चार बत्ती इलाके का है। इससे पहले इतवारा में अजान के वक्त जुलूस ने डीजे रोक दिया था।

यह यात्रा कृषि उपज मंडी से शुरू होकर शहर के कई अहम मार्गों से गुजरते हुए बेत्रवती तट पर पहुंचकर खत्म हुई। इस दौरान शोभायात्रा में विधायक सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। इस मौके पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। जुलूस में शामिल लोगों पर फूल बरसा रहे हैं और जय श्रीराम के नारे लगा रहे हैं। शहर ने हिन्दू मुस्लिम एकता की एक बार फिर मिसाल पेश की।

हनुमान जयंती के मौके परपुराने शहर में निकाले जा रहे जुलूस के मद्देनजर प्रशासन भी पूरी तरह से मुस्तैद रहा। सुरक्षा के मद्देनजर करीब 600 जवान तैनात किए गए थे। जुलूस मार्ग की 70% दुकानें बंद करा दी गई, सिर्फ खान-पान की दुकानें ही खुली रहीं। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए यहां मौजूद सभी मस्जिदों के सामने पुलिस बल तैनात भी किया गया था। बता दें कि रामनवमी पर निकाले गए शोभायत्रा के दौरान कई जगहों पर हिंसा की कई घटनाएं देखने को मिली थी। खरगोन में अब भी कर्फ्यू लगा हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+