budhni assembly News: शाहगंज में मुस्लिम समुदाय ने किया सीएम शिवराज सिंह चौहान का भव्य स्वागत

Sehore News: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरूवार को सीहोर जिले के बकतरा में राम जानकी मंदिर में पूजा अर्चना-कर अपने विधानसभा क्षेत्र बुधनी में जन आशिर्वाद यात्रा का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश एवं देशवासियों के मंगल एवं कल्याण के लिए प्रार्थना की। सभा को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भावुक होते हुए कहा कि, आज फिर बकतरा आया हूं, वही बकतरा जहां मैंने छोटे-छोटे काम करके अपने राजनैतिक जीवन की शुरुआत की थी। कई यादें यहां से जुड़ी हैं। यह मेरी जन्म भूमि है, यह पुण्यभूमि है, यह कर्मभूमि है और यही मातृभूमि है। उन्होंने कहा कि, आज मैं भाषण देने नहीं आया हूँ। मैं तो यह कहने आया हूं कि अब आप अपना काम संभालो, तुम ही शिवराज हो। आप सब शिवराज बनकर इस चुनाव को लड़ो।

Muslim community gave grand welcome to CM Shivraj Singh Chauhan in Budhni Shahganj, lakhs of people arrived

शाहगंज में मुस्लिम समुदाय ने किया भव्य स्वागत

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का शाहगंज में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, आज आपने दिल से मेरा स्वागत किया है। यह पगड़ी आपने पहनाई है। इस पगड़ी का मान, आपका सम्मान और शाहगंज की शान कभी जाने नहीं दूंगा। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने और खुद मैने बहनों, बेटियों, और मेरे भाइयों कभी कोई भेद नहीं किया। उन्होंने कहा कि, हम सब भारत मां के लाल, भेदभाव का कहां सवाल.. मैंने सब की सेवा की है। प्रदेश को आगे बढ़ाया है। आइए इस चुनाव में भी मिलकर आगे बढ़े और दुनिया को दिखा दें एक साथ प्रेम और भाईचारा कैसे होता है।

फिर भाजपा सरकार बनाना है

उन्होंने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार में और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हमारा भारत समृद्ध और शक्ति संपन्न बन रहा है, हर वर्ग को भाजपा सरकार ने लाभान्वित किया है। हमने परिवार भाव से ही सरकार चलाई है, मध्यप्रदेश विकास की ओर तेजी से अग्रसर हो रहा है, इस गति को हमें बनाए रखना है और फिर इस बार भाजपा की सरकार बनाना है इसलिए भारतीय जनता पार्टी को भारी बहुमत से जिताना है।

अनेक गांवों से निकली जन आशीर्वाद यात्रा, बकतरा शाहगंज बुधनी सलकनपुर में विशाल जनसभा
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जन आशिर्वाद यात्रा का स्वागत करने के लिए जनसैलाब उमड़ रहा था। सीएम शिवराज ने अपने क्षेत्र की जनता से विजय आशिर्वाद मांगा और मध्यप्रदेश में फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने की अपील की। इस दौरान मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा ग्राम पीलीकरार, पातालखो, तालपुरा, बैरखेडी, महूकला, देवगांव, होलीपुरा, पांडाडो, करंजीखेडा, जलखेडा, खांडावड, उचाखेडा, वीवदा, मकोडिया, निनोर, सततुमडी, वांया, ओंडिया, सतार, दीपखेडा, नकटीतलाई, पानगुराडिया, माथनी, पाथौडा, कछार, नीलकछार, धनकोट, गांजित, सलकनपुर, आंवलीघाट, मरदानपुर, जाजना, माठागांव, मोंगरा, पांगरा, फुलाडा, मालीवायां, रेहटी नगर, इटावाजदीद, बोरघाटी, कलवाना नहर, कलवाना जोड, रमगढा, सतराना, सोसाईटी टप्पर, खनपुरा जोड, नन्दगांव जोड, अकाव्लया, राला, तिलाडिया जोड, भैरूदां नगर सहित अनेक गांवों से होकर गुजरी। देर रात तक मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान गाँव गाँव आशीर्वाद लेते रहे, जनसंपर्क करते रहे ,उन्होंने गांवों में रोड शो, आमसभा और रथसभा के माध्यम से संबोधित किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+