एक करोड़ की बीमा पॉलिसी के लिए भांजी के साथ मिलकर की छोटे भाई की हत्या, शव जंगल में फेंका
रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन में एक व्यक्ति ने अपनी भांजी के साथ मिलकर छोटे भाई की हत्या कर दी। हत्या करने की वजह 1 करोड़ रुपए की फसल बीमा पॉलिसी बताई जा रही है। मृतक की शिनाख्त मध्य प्रदेश के विदिशा निवासी मृतक अखिलेश किरार के रूप में हुई है। हत्या के आरोप में उसके बड़े भाई धीरज धाकड़ और भांजी सैलजा को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार मृतक का बड़ा भाई धीरज धाकड़ अपनी बहन की लड़की भांजी सैलजा को मुंबई भेजकर एक्टर बनाना चाहता था। पैसे की कमी के कारण वह मुंबई अपनी भांजी को नहीं भेज पा रहा था। उसने एक करोड़ की फसल बीमा करवा रखी थी। फसल के पैसे में नोमनी में मां का नाम था।
ऐसे में मामा और भांजी ने उसकी हत्या की योजना बनाई ताकि बीमा के एक करोड़ ले सके। योजनानुसार आरोपी भाई व भांजी घर से छोटे भाई को साथ लेकर सुबह-सुबह निकल पड़े। विदिशा से बरेली के लिए निकले आरोपी चिकलोद के जंगल में छोटे भाई पर चाकुओं से हमला कर उसकी जान ले ली। फिर उसका सिर पत्थर से कुचलकर शव जंगल में फेंक दिया।
जंगल से पुलिस ने शव को बरामद किया। पुलिस ने शव की शिनाख्त करने के बाद मामले की जांच शुरू की तथा मोबाइल लोकेशन के आधार पर मामा भांजी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। शुरुआत में तो वे पुलिस को गुमराह करते रहे। फिर सच उगल दिया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications