मुख्यमंत्री मेधावी छात्र योजना 2021: सरकार उठाएगी 12वीं पास छात्रों की आगे की पढ़ाई का खर्च

भोपाल, 27 अक्टूबर: मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री मेधावी छात्र योजना 2021 के लिए आवेदन हो रहे हैं। राज्य के वो छात्र जिन्होंने माध्य‍मिक शिक्षा मण्डल अथवा सीबीएसई/आईसीएसई बोर्ड से 12वीं की बोर्ड परीक्षा पास की है, इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। मध्य सरकार की शिवराज सिंह की सरकार ने पढ़ाई में अच्छे छात्रों को आर्थिक मदद के लिए यह योजना शुरू की है। योजना के तहत मेधावी छात्र छात्राओं को मध्य प्रदेश सरकार आगे की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता देगी।

shivraj

किन छात्रों को मिलेगा लाभ

ये योजना 12वीं पास करने वाले विद्यार्थियों के लिए है। मुख्यमंत्री मेधावी छात्र योजना 2021-22 के तहत आवेदन करने के लिए छात्र के माध्य‍मिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित 12वीं की परीक्षा में कम से कम 70 प्रतिशत अंक, सीबीएसई/आईसीएसई बोर्ड बोर्ड से कम से कम 85 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हों। आवेदन करने वाले विद्यार्थियों का मध्य प्रदेश का निवासी होना आवश्यक है। साथ ही मुख्यमंत्री मेधावी योजना का लाभ उठाने के लिए विद्यार्थियों के माता-पिता की वार्षिक आय 6 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।

क्या मिलेगा लाभ

इस योजना के तहत ऐसे मेधावी छात्रों को जो शासकीय, मेडिकल, इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, लॉ और निजी क्षेत्र के चिन्हित मेडिकल, इंजीनियरिंग कॉलेजों और अन्य शिक्षण संस्थान में प्रवेश लेंगे उनकी फीस का वहन राज्य सरकार द्वारा किया जायेगा। छात्र की जेईई मेंन्स परीक्षा में रैंक 1,50,000 से कम है और निजी इंजीनियरिंग महाविद्यालय में प्रवेश लेते हैं तो रुपए एक लाख पचास हजार रूपए अथवा वास्तविक शुल्क इस योजना अंतर्गत दिया जाएगा। सरकारी कॉलेज के छात्रों के लिए सहायता सीधे कॉलेज को दी जाएगी। निजी कॉलेज के छात्रों को सीधे अपने बैंक खातों में सहायता मिलेगी।

कैसे करें आवेदन

इस योजना के तहत अप्लाई करने के लिए छात्र को वेबसाइट scholarshipportal.mp.nic.in/MedhaviChhatra पर जाना होगा और ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इस योजना का लाभ लेने के लिए विद्यार्थी को आधार कार्ड और मूल निवास, पिता का आय प्रमाण पत्र, दसवीं और 12 वीं कक्षा की मार्कशीट, कॉलेज/विश्वविद्यालय से प्रवेश प्रमाण पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो की जरूरत पड़ेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+