MP News: क्या है मुख्यमंत्री मछुआ समृद्धि योजना, जिससे किसान बनेंगे करोड़पति

मध्यप्रदेश राज्य शासन की मुख्यमंत्री मछुआ समृद्धि योजना मत्स्य उत्पादन में वृद्धि करके रोजगार उपलब्ध कराने की योजना है। योजना के प्रमुख घटकों में ग्रामीण तालाबों में मत्स्य बीज संवर्धन उत्पादन, मत्स्य पालकों को प्रशिक्षण, ग्रामीण तालाबों में झींगा पालन तथा स्मार्ट फिश पार्लर की स्थापना शामिल है।

कलेक्टर राजेश बाथम ने मुख्यमंत्री मछुआ समृद्धि योजना का सघन प्रचार करने तथा अधिकाधिक लाभ जिले में पात्र व्यक्तियों को उपलब्ध कराने के निर्देश जिला मत्स्य विभाग को जारी किए हैं।

Bhopal

सहायक संचालक मत्स्य सोना यादव ने बताया कि, ग्रामीण तालाबों में मत्स्य बीज संवर्धन उत्पादन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह मछुआ समूह तथा मछुआ सहकारी समितियां के द्वारा मत्स्य बीज संवर्धन उत्पादन का कार्य कराया जाता है। सभी वर्गों के लिए एक समान 40 प्रतिशत अनुदान दिया जाता है। योजना अंतर्गत इकाई लागत 2 लाख रुपए प्रति हेक्टेयर के मान से अनुदान राशि 80 हजार रुपए प्रावधानित है। इसी प्रकार सभी वर्ग के मत्स्य पलकों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण देने का प्रावधान है। इसके लिए प्रति व्यक्ति छुआ प्रशिक्षण 2700 रुपए का प्रावधान शासन द्वारा किया गया है।

ग्रामीण तालाबों में झींगा पालन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह, मछुआ समूह तथा मछुआ सहकारी समितियों के द्वारा ग्रामीण तालाब में झींगा पालन किए जाने की योजना है। सभी वर्गों के लिए एक समान 40 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। योजना इकाई लागत 4 लाख रुपए प्रति हेक्टेयर के मान से कुल अनुदान राशि 1 लाख 60 हजार रुपए प्रावधानित है।

इसी प्रकार स्मार्ट फिश पार्लर के माध्यम से उपभोक्ता को ताजी तथा हाइजीनिक कंडीशन में मछली उपलब्ध कराई जाएगी। शहरी क्षेत्र के स्मार्ट फिश पार्लर के लिए हितग्राही का चयन नगरीय निकाय द्वारा किया जाएगा एवं ग्रामीण क्षेत्र में जिला पंचायत द्वारा किया जाएगा। हितग्राही द्वारा इकाई लागत राशि 5 लाख रुपए का 10 प्रतिशत अनुदान के रूप में जमा करना होगा। फिश पार्लर का मासिक शुल्क एक हजार प्रति माह के मान से निकाय को देय होगी।

कुलमिलाकर, देखा जाए तो मध्यप्रदेश राज्य शासन की मुख्यमंत्री मछुआ समृद्धि योजना मत्स्य उत्पादन में वृद्धि करके रोजगार उपलब्ध कराने की योजना है। योजना के प्रमुख घटकों में ग्रामीण तालाबों में मत्स्य बीज संवर्धन उत्पादन, मत्स्य पालकों को प्रशिक्षण, ग्रामीण तालाबों में झींगा पालन तथा स्मार्ट फिश पार्लर की स्थापना शामिल है।

ये भी पढ़े- MP News: चना किसानों के लिए खुशखबरी, फिर से आगे बढ़ी समर्थन मूल्य पर पंजीयन की तारीख

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+