Europe में हैट्रिक बनाने वाली एमपी की Footballer Jyoti Chauhan एशियाई चैंपियनशिप में सिलेक्ट, चीन में स्पर्धा
MP's Footballer Jyoti Chauhan: मध्य प्रदेश के रहने वाली भारतीय फुटबॉलर ज्योति चौहान अब चीन की जमीन पर अपना जलवा बिखेरेंगी। 21 सितंबर से 6 अक्टूबर तक चीन के हैंगझोउ में आयोजित एशियाई चैंपियनशिप के लिए ज्योति का चयन किया गया हैं। इस खबर से एमपी के फुटबाल प्रेमियों में खुशी का माहौल हैं।
इंदौर जिला फुटबाल संघ डीएफए के सचिव लोकेंद्र वर्मा ने बताया कि एशियाई चैंपियनशिप में 17 देशों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। इसके लिए पांच ग्रुप बनाए गए हैं। फीफा रैंकिंग में भारतीय महिला टीम 61वें नंबर पर है। भारतीय महिला फुटबाल टीम में ज्योति के सिलेक्शन पर संगठन के पदाधिकारियों ने भी ख़ुशी जाहिर की।

यूरोप में भी गाड़े कामयाबी के झंडे
ज्योति चौहान गोकुलम केरल एफसी की भी खिलाड़ी रह चुकी हैं। क्रोएशिया में रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कराया हैं। यह उपलब्धि यूरोप में हैट्रिक बनाने के साथ हासिल की। ऐसा करने वाली वह पहली भारतीय फुटबॉलर है। ZNK डिनामो ज़गरेब के लिए खेलते हुए, 23 वर्षीय ज्योति ने क्रोएशियाई महिला लीग में सीज़न के अंतिम लीग गेम में ZNK एग्राम के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था।
तमन्ना थी की भारतीय टीम के लिए खेलूं
टीम में सिलेक्शन से ज्योति भी बेहद खुश हैं। उनका कहना है कि वह दस साल की उम्र से फुटबॉल खेल रही हैं। कई मुश्किलों और सुविधाओं के अभाव में वह फुटबॉल गेम से प्रेम करती रही। बिना थके, बिना रूके रोज पांच-पांच घंटे तक प्रेक्टिस करती थी। अब उनका मकसद देश के लिए बेहतरीन प्रदर्शन करना है। एक वक्त ऐसा भी आया जब दो बार इंडिया कैंप में गई लेकिन इंडियन टीम में जगह नहीं मिली। वह मानती हैं कि हर मुश्किल डगर पर संभलकर चलना चाहिए। पूरा फोकस लक्ष्य पर होना चाहिए तभी सफलता मिलती है।ज्योति ने 12 नेशनल खेले हैं। दो बार मुंबई के क्लब कैकरे और फ्रूटी फ्रूट से खेलीं। जार्डन में हुई एएफसी चैंपियनशिप में भी भाग लिया।












Click it and Unblock the Notifications