ISSF world championships 2023 में एमपी के ऐश्वर्या प्रताप और आशी चौकसे का सिलेक्शन, मंत्री सिंधिया ने दी बधाई
MP News: सितम्बर 2023 में चीन में होने वाली आईएसएसएफ़ वर्ल्ड चेंपियनशिप में मध्य प्रदेश नजर आएंगा। इस स्पर्धा के लिए दो खिलाड़ियों का चयन हुआ हैं। इससे पहले राजधानी भोपाल में हुए कॉम्पटीशन में भी इन चयनित खिलाड़ियों ने प्रदेश का नाम रोशन किया था।
मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी क़ाबिलियत प्रदर्शित की है। चीन में सितंबर 2023 में एशियन गेम्स होना है। इससे पहले अगस्त में बाकू अज़रबैजान में आईएसएसएफ़ वर्ल्ड चैम्पियनशिप हैं। जिसमें मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की दो बेहतरीन शूटर्स ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर और आशी चौकसे ने भारतीय टीम में अपनी जगह बनायी है।

अब यह दोनों शूटर्स इन 2 प्रतिष्ठित आयोजन में प्रदेश का परचम फहराने को तैयार हैं। अकादमी के ऐश्वर्या प्रताप सिंह 10 मीटर एयर राइफ़ल एवं 50 मीटर थ्री पोजीशन मेन तथा आशी चौकसे 10 मीटर एयर राइफल एवं 50 मीटर थ्री पोजीशन वुमेन इवेंट में सेलेक्ट हुए हैं। खेल और युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी।
मंत्री सिंधियां ने कहा कि यह हमारे लिए न सिर्फ़ गर्व की बात है बल्कि यह उपलब्धि यह प्रमाणित करती है कि मध्यप्रदेश में खेल और खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्पर्धा करने के लिए सभी सुविधाएँ, प्रशिक्षण और सकारात्मक माहौल दिया जाता है। सिंधिया ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि दोनों खिलाड़ी इन अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में मध्यप्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications