Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

MP News: मध्य प्रदेश में गोबर से होगी कमाई, सीएनजी प्लांट का PM मोदी ने किया उद्घाटन

Gwalior Bio CNG Plant: मध्यप्रदेश की पहली ऐसी वायो सीएनजी बनाने वाली यूनिट शुरू होने जा रही है जहां गाय के गोबर से बायो सीएनजी बनेगी।इससे तैयार गैस से ग्वालियर नगर निगम के वाहन तो चलेंगे ही बल्कि इसे आम लोगो को उपयोग के लिए देने की भी योजना है।

ग्वालियर में स्थित प्रदेश की सबसे बड़ी लाल टिपारा गौशाला में तैयार किये गए। 2 सितंबर मंगलवार को इस बायोसीएनजी प्लांट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल किया। इस दौरान कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर सहित तमाम मंत्रीगण और अधिकारी मौजूद रहे।

Gwalior Bio CNG Plant

ग्वालियर में नगर निगम द्वारा संचालित प्रदेश की सबसे बड़ी गौशाला लाल टिपारा में है।इसका संचालन कुछ वर्ष पहले संतों को सौंपा गया तो यह देश की सबसे आदर्श गौशाला बन गयी, जहां लोग अपना जन्मदिन से लेकर मेरिज एनिवर्सरी तक मनाने आते है। इस गौशाला में अभी 9850 गौवंश का बसेरा है।यहां हर रोज 100 टन गोबर निकलता है।

इससे यहाँ स्थापित हो रहे संयंत्र से अभी 2 टन बायो सीएनजी तैयार होगा। गौ शाला के प्रबंधन से जुड़े संत स्वामी ऋषभ देवानंद का कहना है कि यह मध्यप्रदेश में किसी गौशाला में अनूठी पहल है और गोबर सच मे धन के रूप में बदलेगा। गैस बनने के बाद निकलने वाले वेस्ट को खेती में उपयोग के लिए बेचा जाएगा।

Gwalior Bio CNG Plant

बताया गया कि यह मध्यप्रदेश का अपने तरह का पहला वायो संयंत्र है। नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि गोबर से गैस बनाने वाला राज्य का अपने तरह का यह पहला संयंत्र है। यूं तो इंदौर में पहले से वायो सीएनजी प्लान्ट है। लेकिन वहां इसके लिए गीले कचरे का उपयोग किया जाता है। जबकि यहां सिर्फ गोबर का उपयोग होगा वह भी सिर्फ गौवंश का गोबर। इसकी स्थापना पर लगभग 31 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।यह खर्च इंडियन ऑयल कोर्पोरेशन ने उठाया है।

इस समय बायो सीएनजी की मांग सामान्य सीएनजी से ज्यादा है। क्योंकि बायो सीएनजी में 95 फीसदी मीथेन होता है। जबकि सामान्य सीएनजी में 90 फीसदी। यही वजह है कि बायो सीएनजी से मिलने वाले वाहनों का माइलेज ज्यादा निकलता है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+