MP के इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार, जानें भोपाल सहित इन शहरों में कैसा रहेगा मौसम

मध्य प्रदेश के भोपाल सहित कई जिलों आज मध्यम से ज्यादा बारिश हो सकती है। इस दौरान भोपाल और आसपास के जिलों के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी।

भोपाल, 24 जून। मध्य प्रदेश में पश्चिम मानसून की उत्तरी सीमा पोरबंदर, बड़ौदा, शिवपुरी, रीवा, चुर्क से होकर ही गुजर रही है। यही वजह है कि प्रदेश के चंबल संभाग के जिले ग्वालियर, दतिया, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुऐ, उज्जैन, आगर जिलों को छोड़कर प्रदेश के शेष जिलों में मानसून एक्टिव है। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज भी कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है।

mp weather

24 घंटों के दौरान इन जिलों में हो सकती है बारिश
मध्य प्रदेश मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक सिवनी, मंडला और बैतूल जिलों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। वहीं, शहडोल, जबलपुर, भोपाल, नर्मदापुरम, इंदौर और उज्जैन संभागों के जिलों में गरज के साथ बिजली गिर सकती है। साथ ही इन जिलों में कुछ समय के लिए तेज बारिश होने का भी अनुमान मौसम विभाग ने जताया है।

मौसम विभाग विभाग के मुताबिक 24 घंटों के दौरान भोपाल एवं निकटवर्ती जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश भी हो सकती है। इस दौरान यहां का तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से 23 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा।

इन जिलों में अब तक इतनी (सेमी) हो चुकी है बारिश
खातेगांव 10, गुलाना, सोनकच्छ 7, बिजुरी 6, जीरापुर 5, कोतमा, अनुपपुर4, जैतपुर, बिरसिंहपुर, उमरेह, सिहावल, मंडला, तामिया, सतना, परिसया, बागली, भीमनगांव, सनावद, रेहटी, उदयनगर, कालापीपल, पंधाना 3 सेमी।

गुरुवार को इन जिलों में रहा अधिकतम तापमान
मध्य प्रदेश में गुरुवार को सबसे ज्यादा तापमान शहडोल, जबलपुर, भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर संभाग के जिलों में रहा, हालांकि शेष संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। इस दौरान सबसे ज्यादा तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस ग्वालियर में दर्ज किया गया।

छिंदवाड़ा में बिजली गिरने से 3 की मौत
छिंदवाड़ा में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया, जहां बिजली गिरने से 3 व्यक्तियों की मौत हो गई। हादसे में मारे गए व्यक्तियों को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आकस्मिक निधन पर दु:ख व्यक्त किया है। सीएम श्री चौहान ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति देने और परिजन को इस वज्रपात को सहन करने के लिए प्रार्थना की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+