MP Weather Update: भोपाल, इंदौर समेत इन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, जानें कब तक खराब रहेगा मौसम?

Madhya Pradesh Weather Update: मध्य प्रदेश में एक बार फिर धीमा पड़ा मानसून (Monsoon)एक्टिव हो गया है। रविवार को कई जिलों में अच्छी बारिश हुई। रविवार सुबह तक पिपरिया में 240, शाहपुर में 156, तामिया में 155, कटंगी में 132, सौंसर में 118, सिवनी में 113.6, पचमढ़ी में 111, नर्मदापुरम में 62, रायसेन में 57, बुधनी में 182, बरघाट 174.4 मलाजखंड में 547 मिमी वर्षा हुई। एक जून से लेकर 21 जुलाई की सुबह साढ़े आठ बजे तक मध्य प्रदेश में कुल 311.6 मिमी वर्षा हुई है, जो सामान्य वर्षा (335.3 मिमी) की तुलना में सात प्रतिशत कम है।

कम दबाव का क्षेत्र, मानसून द्रोणिका और अलग-अलग स्थानों पर बनी मौसम प्रणालियों के कारण सोमवार से तेज बारिश होने का रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। जबलपुर, शहडोल, रीवा, संभाग के जिलों में भारी वर्षा होने की संभावना है। नर्मदापुरम, सागर भोपाल और इंदौर संभाग के जिलों में मध्यम बारिश, शेष क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार नजर आ रहे हैं।

Madhya Pradesh Weather Update

रविवार को प्रमुख जिलों की अधिकतम तापमान को देखा जाए तो छतरपुर में सर्वाधिक 39 डिग्री सेल्सियस, जबलपुर में 34.8 भोपाल में 31.5 उज्जैन में 29.5 और इंदौर में 26.6 निवाड़ी में 37.5 डिग्री सेल्सियस ग्वालियर में 37.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ बैतूल में सबसे कम अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है।

भारी बारिश का रेड अलर्ट
मौसम वैज्ञानिकों ने सोमवार को कई दिनों बाद कुछ जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। अलीराजपुर बड़वानी, सिवनी, खरगोन और सीहोर जिलों में अधिकांश स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा हो सकती है। इन जिलों में 204.5 मिली मीटर या उससे अधिक बारिश होने के लेकर रेड लाइट जारी किया गया है।

इन जिलों में भीषण बारिश की संभावना
रायसेन, उज्जैन, शाजापुर, छिंदवाड़ा, बालाघाट, नर्मदापुरम झाबुआ धार रतलाम और पांढुर्णा जिलों में अति भारी बारिश होने का ओरिजिनल जारी किया गया है। बुरहानपुर ,खंडवा, इंदौर, देवास, आगर मालवा ,मंदसौर, नीमच, डिंडोरी, जबलपुर, नरसिंहपुर, मंडल, दमोह और सागर, विदिशा, राजगढ़ बैतूल हरदा जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

यहां भी बूंदाबांदी की संभावना
दतिया, भिंड ,मुरैना, शिवपुर, कला, सिंगरौली ,सीधी ,रीवा, मऊगंज, सतना, भोपाल, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, अनूपपुर, शहडोल ,उमरिया, कटनी, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, और मैहर जिला में भी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+