MP Weather: मानसून की विदाई, सर्द हवाएं पकड़ेगी रफ्तार, कड़ाके की ठंड का दिखेगा असर

MP Weather: मध्य प्रदेश में मानसून विदाई की ओर आगे बढ़ रहा है, जहां धीरे-धीरे मध्यप्रदेश से मानसून विदा हो रहा है। वहीं इसी के साथ अब गुलाबी ठंड प्रदेश में दस्तक देने लगी है, जहां अब जल्द ही कड़ाके की ठंड भी मध्य प्रदेश में पड़ती नजर आएगी। इसी के साथ सर्द हवाओं की तेज रफ्तार भी प्रदेश की ओर आगे बढ़ेगी।

मध्य प्रदेश की बात करें तो मध्य प्रदेश में गुलाबी ठंड अपना असर दिखने लगी है, जहां सुबह-शाम कोहरा और गुलाबी ठंड का असर दिखने लगा है। इसी के साथ तब धीरे-धीरे सर्द हवाएं रफ्तार पकड़ने लगी है, जहां गुलाबी ठंड के साथ-साथ अब कड़ाके की ठंड भी मध्य प्रदेश में लोगों को सताएगी।

Indore

मध्य प्रदेश में मानसून फिलहाल एक्टिव दिखाई नहीं दे रहा। यही कारण है कि, अब आने वाले वक्त में मानसून की एक्टिविटी को लेकर अलग-अलग अनुमान लगाए जाने लगे हैं। अक्टूबर का महीना शुरू हो चुका है। ऐसे में अक्टूबर में मौसम का मिजाज कैसा रहेगा, यह सभी जानना चाहते हैं।

अक्टूबर में नवरात्रि और विजयादशमी के साथ-साथ धनतेरस और दीपावली जैसे बड़े त्यौहार भी हैं। इसी के चलते यह महीना और खास हो जाता है। अक्टूबर के महीने में मौसम की बात करें तो मध्य प्रदेश का मौसम अक्टूबर के माह में लगभग खुला रहने की संभावना है, जहां अक्टूबर के शुरुआती 10 दिनों में हल्की बारिश का अनुमान जाता है जा रहा है, तो वहीं उसके बाद गुलाबी ठंड का असर मध्य प्रदेश में देखने मिल सकता है।

मध्य प्रदेश में फिलहाल मानसून की एक्टिविटी थम चुकी है, जहां अब प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का सिलसिला दिखाई नहीं पड़ रहा, लेकिन मौसम वैज्ञानिकों की माने तो कुछ दिनों बाद यानी 5 अक्टूबर के बाद से एक बार फिर मानसून की गतिविधियों में तेजी आ सकती है, जिसके चलते एक बार फिर से हल्की बारिश होने की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 5 अक्टूबर तक किसी भी तरह का कोई सिस्टम मध्य प्रदेश में बनता दिखाई नहीं दे रहा। यही कारण है कि, कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी का सिलसिला जारी रह सकता है, लेकिन तेज बारिश का अनुमान फिलहाल कहीं भी नहीं लगाया जा रहा। 5 अक्टूबर के बाद एक बार फिर से हल्की बारिश या मावठा गिरने की संभावना है, जिसके बाद से प्रदेश में ठंड की शुरुआत मानी जा सकती है।

ये भी पढ़े- Indore Weather: क्या नवरात्रि में बदलेगा इंदौर का मौसम?, बारिश को लेकर बड़ी अपडेट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+