MP Weather Update: नौगांव, दतिया में खून जमा देने वाली सर्दी, खेतों में जमने लगीं ओस की बूंदे
उत्तर भारत की सर्द हवाओं और गलन वाली ठंड का असर मप्र के विभिन्न हिस्सों तक नजर आ रहा है। मप्र के नौगांव में पारा 2 डिग्री को छू रहा है तो दतिया में 3 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश के 24 जिलों में तापमान 8 से 9 डिग्री है।
उत्तर भारत पहाड़ों पर जोरदार और लगातार बर्फबारी के बाद बर्फ पिघलने के कारण गलन वाली ठंड और बर्फीली हवाएं मप्र के के 24 से अधिक जिलों को ठिठुरा रही हैं। बुंदेलखंड और ग्वालियर अंचल के जिलों में तो खून जमा देने वाली सर्दी का दौर चल रहा है। बता दें कि छतरपुर जिले के नौगांव में बीती रात सीजन में अब तक की सबसे सर्द रात थी, पारा 2.8 डिग्री रहा। खजुराहो, सागर के बीना में पारा 4 डिग्री तो दतिया में 3.5 डिग्री और ग्वालियर में 4.4 डिग्री पारा दर्ज किया गया। सागर के बीना में दो दिन से खेतों में ओस की बूंदे जम रही हैं।
मौसम विभाग से मिली जानकारी अनुसार प्रदेश के दतिया और छतरपुर जिलों शीतलहर की चपेट में हैं। वहीं धार, खंडवा, छिंदवाड़ा, दतिया जिलों में तीव्र शीतल दिन एवं गुना एवं ग्वालियर, सागर, छतरपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, उमरिया, रीवा, उज्जैन, रतलाम, इंदौर और भोपाल जिलों में शीतल दिन रहा। इसी प्रकार रात का न्यूनतम तापमान रीवा और सागर संभागों के जिलों में काफी नीचे लुढ़के हैं। सागर संभाग में न्यूनतम पारा सामान्य से काफी कम रहा। सबसे कम न्यूनतम तापमान नौगांव और दतिया में दर्ज किया गया है।
मौसम विभाग ने आरेंज अलर्ट जारी किया है
जानकारी अनुसार रीवा, सासगर, भोपाल, ग्वालियर, चंबर एवं नर्मदापुरम संभागों में घने और मध्यम कोहरे का आॅरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अनूपपुर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, नीमच, खंडवा, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम और बुरहानपुर जिलों में मध्यम कोहरा रहेगा। इसके अलावा छतरपुर, ग्वालियर और दतिया जिलों में शीतलहर का आॅरेंज अलर्ट दिया गया हैं पूरे बुंदेलखंड में शीतल दिन रहेगा।
मप्र में नौगांव और दतिया, ग्वालियर सबसे ठंडे
नौगांव - 2.8
खजुराहो - 4.0
सागर - 6.4
सागर - 7.0
मध्यप्रदेश में 17 जिलों में शीतलहर
दतिया - 3.5
ग्वालियर - 4.4
गुना - 5.2
राजगढ़ - 5.4
रतलाम - 6.2
रायसेन - 6.4
सतना - 6.8
रीवा - 7.2
उज्जैन - 7.2
उमरिया - 7.4
भोपाल - 7.4
धार - 7.6
नरसिंहपुर - 7.6
इंदौर - 8.4
जबलपुर - 8.4
सीधी - 8.6
पचमढ़ी - 9.4












Click it and Unblock the Notifications