MP Weather: इन शहरों में चढ़ा गर्मी का पारा, इस दिन से बदलेगा मौसम का मिजाज
MP Weather: मध्य प्रदेश के अलग-अलग शहरों में इन दिनों गर्मी अपने तीखे तेवर दिखा रही है, जहां लगातार तापमान बढ़ता चला जा रहा है, तापमान में हो रही लगातार बढ़ोतरी के चलते अब आम जनजीवन अस्त-व्यस्त नजर आ रहा है, जहां दोपहर में सड़के सूनी नजर आ रही है। इधर, मौसम वैज्ञानिकों की माने तो कुछ दिनों तक इसी तरह का मौसम बना रहेगा।
मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में पिछले दिनों लगातार भारी बारिश और हवा-आंधी का दौर देखने मिल रहा था, जहां अब हवा-आंधी का सिलसिला थम चुका है। वहीं अब मौसम वैज्ञानिकों ने एक सप्ताह के बाद एक बार फिर नया सिस्टम एक्टिव होने की उम्मीद जताई है, जहां इस सिस्टम के एक्टिव होते ही एक बार फिर से हवा-आंधी और बारिश का दौर शुरू हो सकता है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा बढती गर्मीं को देखते हुए इससे बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डॉ. मोहनसिंह सिसोदिया ने बताया कि, भीषण गर्मीं में लू लगने की संभावना अधिक रहती हैं। लू लगने का प्रमुख कारण तेज धूप और गर्मी में ज्यादा देर तक रहने के कारण शरीर में पानी और खनिज मुख्यता नमक की कमी हो जाना होता हैं।
गर्म लाल व सुखी त्वचा, शरीर का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या 104 फेरेनहाईट, उल्टी आना, बहुत तेज सिरदर्द, मांसपेशियों में कमजोरी या ऐठन, सांस फूलना या दिल की धडकन तेज होना, घबराहट होना, चक्कर आना, बेहोशी और हल्का सिरदर्द जैसे लक्षण लू लगने के हैं।
लू से बचाव के लिए पानी अधिक मात्रा में पिये, तरल पेय पदार्थ जैंसे छाछ, लस्सी, मठ्ठा, फलों का जूस का सेवन अधिक करे। बच्चें, बुजूर्ग एवं बीमार व्यक्ति घर से बाहर कम निकलें। विशेषतः दोपहर में 12 से 4 बजे तक घर से बाहर ना जाएं। धूप में निकलने से पहले सर एवं कानों को अच्छी तरह से ढक ले। गर्मी के दौरान नरम मुलायम सूती हल्के ढीले ढाले सूती कपडे पहनना चाहिए।
लू प्रभावित व्यक्ति को अधिक पानी का सेवन व पेय पदार्थ पिलायें जैसे आम का पना एवं जलजीरा आदि, किसी छायादार व ठंडी जगह में लेटाएं। लू प्रभावित व्यक्ति को ओ.आर.एस. का घोल पिलाएं एवं ठंडे पानी की पटृी रखे, डॉक्टर को दिखाये या 108 एम्बूलेंस को कॉल करे।
ये भी पढ़े- MP Weather: इन जिलों में बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, शुरू होगा बारिश और ओलावृष्टि का दौर












Click it and Unblock the Notifications