MP Weather: इन जिलों में बारिश बरपाएगी कहर, अलर्ट के चलते स्कूलों की छुट्टी घोषित
MP Weather: मध्य प्रदेश में एक बार फिर मानसून ने रफ्तार पकड़ी है, जहां मानसून की एक्टिविटी के चलते मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में झमाझम बारिश का सिलसिला शुरू हो चुका है। खरगोन समेत अलग-अलग जिलों में झमाझम बारिश का सिलसिला देखने मिला, तो वहीं अब आने वाले दिनों में मौसम वैज्ञानिक प्रदेश के कुछ और जिलों में झमाझम बारिश की संभावना जता रहे हैं।
जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि, दोपहर से जारी भारी बारिश एवं भी लगातार बारिश होने से बच्चो की सुरक्षा की दृष्टि से कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने दिनांक 02 सितंबर 2024 को कक्षा 01 से कक्षा 12 तक के बच्चों के लिए अवकाश घोषित किया है। यह अवकाश केवल बच्चों के लिए ही रहेगा, शिक्षकों के लिए यह अवकाश नहीं रहेगा।

बांध का गेट खोला गया
01 सितंबर को अपरवेदा बांध का जलस्तर पूर्ण भराव क्षमता एफआरएल से 317 मीटर 0.40 मीटर कम 316.60 मीटर तक पहुंच गया है। बांध में जल स्तर सुरक्षित लेवल तक बनाए रखने के लिए बांध का 01 गेट 0.50 मीटर खोला जाना है। कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने नदी के किनारे के ग्रामों में सर्तकता बरतने के निर्देश जारी किये हैं। आम लोगों से भी अपील की गई है कि नदी, नालों के पुल-पुलियों पर पानी हो तो उसे पार न करें।
अपरवेदा परियोजना भीकनगांव के सहायक यंत्री शुभम दुबे ने बताया कि, 01 सितंबर की रात्रि 08 बजे से मध्य रात्रि 03 बजे तक अपरवेदा बांध का गेट खोला जाएगा। जिससे लगभग 60 क्यूमेक पानी छोड़ा जाएगा। बांध में जल स्तर बढ़ने पर और अधिक गेट खोलने की आवश्यकता भी पड़ सकती है। जल स्तर कम होने पर गेट को चरणबद्ध तरीके से बंद किया जाएगा। अपरवेदा बांध का गेट खोलने से निचले क्षेत्र में पानी का बहाव तेजी से बढ़ेगा। निचले क्षेत्र में बसे ग्रामों को सावधानी बरतने व अलर्ट रहने के लिए कहा गया है।
ये भी पढ़े- MP के इस हिस्से पर आसमानी आफत का खतरा, मानसून का दिखेगा रौद्र रूप












Click it and Unblock the Notifications