MP Weather: एक बार फिर सक्रिय हुआ सिस्टम, इन जिलों में होगी झमाझम बारिश
MP Weather: मध्य प्रदेश में मौसम का रंग बदल चुका है, जहां तापमान में हल्की गिरावट और कई जिलों में सक्रिय हुए सिस्टम के बाद बारिश का दौर शुरू हो चुका है। अलग-अलग संभागों में गरज-चमक के साथ बारिश का दौर देखने मिल रहा है, जहां मौसम के बदले इस मिजाज का असर लोगों के स्वास्थ्य पर दिखाई दे रहा है।
मध्य प्रदेश में बदला मौसम का यह मिजाज 2 से 3 दिनों तक इसी तरह का बना रह सकता है, जहां इसके बाद एक बार फिर से गर्म हवाएं रफ्तार पकड़ेगी, जिसके बाद तापमान बढ़ने लगेगा। वहीं तापमान के बढ़ने के साथ-साथ लोगों को गर्मी महसूस होगी, जहां इस गर्मी से निजात पाने के लिए लोग अलग-अलग तरीके अपनाएंगे।

मध्य प्रदेश में तेज गर्मी के बाद एक बार फिर से मौसम में बदलाव हुआ है, जहां मौसम में हुए बदलाव के चलते प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए हुए हैं, तो वहीं गलत कहीं हिस्सों में बारिश हो रही है। वहीं अब मौसम वैज्ञानिकों ने अलग-अलग स्थान पर बनी मौसम प्रणालियों के असर से प्रदेश में आ रही नमी को देखते हुए कुछ जिलों में बारिश की संभावना जताई है।
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो मंगलवार के बाद छट सकते हैं, इसी के चलते तापमान में गिरावट का सिलसिला देखा जा सकता है। वहीं शहडोल और जबलपुर संभाग के कुछ जिलों में बारिश होने की संभावना है, तो वहीं ओले गिरने की भी आशंका हैं।
मध्य प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल चुका है, जहां वेदर डिस्टरबेंस के चलते मध्य प्रदेश के ग्वालियर चंबल अंचल में बारिश के साथ-साथ ओले गिरे हैं। इसी के साथ अब मौसम के बदले हुए मिजाज का असर मध्य प्रदेश के दूसरे जिलों में देखा जा सकता है, जहां मौसम वैज्ञानिकों ने मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है।
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो वेदर डिस्टरबेंस के चलते राजस्थान और अलग-अलग जिलों का मौसम बदल चुका है, जहां अब इसी का असर मध्य प्रदेश पर देखने मिल रहा है। आने वाले कुछ दिनों में बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि का दौर मध्य प्रदेश में देखा जा सकता है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आने वाले दिनों में ग्वालियर, जबलपुर, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, नीमच, बड़वानी और झाबुआ जिलों का मौसम बदल सकता है।
मध्य प्रदेश में अब जल्द ही चिल्लाती गर्मी का असर देखने मिलेगा, जहां मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों में तापमान बढ़ा हुआ नजर आएगा। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो होली के बाद से तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला शुरू हो सकता है, जहां तापमान में बढ़ोतरी का यह सिलसिला मध्य प्रदेश में भी देखने मिल सकता है।
मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि, पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों का तापमान कम होगा, जहां होली के पास से मौसम बदला हुआ नजर आएगा। होली के बाद से तापमान में बढ़ोतरी होगी, और तापमान लगातार बढ़ता चला जाएगा। मध्य प्रदेश के जिन इलाकों में तापमान बढ़ने की संभावना है, उनमें प्रमुखता ग्वालियर, चंबल, मंदसौर, नीमच, झाबुआ, अलीराजपुर और इंदौर उज्जैन संभाग शामिल है।
मध्य प्रदेश में इन दिनों मौसम गर्म है, जहां मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों में लगातार गर्म हवाएं रफ्तार पकड़ रही है। मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों में लगातार बढ़ती गर्मी से अब आम जनजीवन अस्त-व्यस्त नजर आ रहा है। वहीं मौसम वैज्ञानिकों ने होली पर मौसम बदलने की संभावना जताई है।
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो होली पर तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। साथ ही कुछ क्षेत्रों में बादल छानी की संभावना है। इसी के साथ-साथ कुछ जिलों में बूंदाबांदी हो सकती है। साथ ही कुछ जिलों में तापमान 40 डिग्री तक पहुंच सकता है। कुल मिलाकर होली पर मौसम मिला-जुला रहेगा, जहां मौसम का अपना अलग ही रंग देखने मिलेगा।
मध्य प्रदेश में मार्च महीने का मौसम बदला-बदला नजर आ रहा है, जहां मार्च के महीने में नवंबर जैसी ठंड ने लोगों को परेशान किया हुआ था। मध्य प्रदेश में जहां मौसम से ठंड की रवानगी तय मानी जा रही थी। वहीं इस बीच सर्द हवाओं ने एक बार फिर मध्य प्रदेश में अपना डेरा जमा लिया था।
मध्य प्रदेश के इंदौर और आसपास के जिलों में सर्द हवाएं लगातार रफ्तार पकड़ रही थी, जहां सर्द हवाओं के रफ्तार पकड़ते ही तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही थी। सर्द हवाओं के चलते तापमान जहां लगातार गिर रहा है, तो वहीं कड़ाके की ठंड लोगों को परेशान कर रही थी। इधर, मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आने वाले दिनों में इसी तरह का मौसम मध्य प्रदेश में देखने मिल सकता है।
मध्य प्रदेश में एक बार फिर सर्द हवाओं का दौर लौट आया है, जहां सर्द हवाओं के रफ्तार पकड़ने से मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों में कड़ाके की ठंड देखने मिल रही है। अचानक सर्द हवाओं के चलने से अब मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों में मौसम का मिजाज बदल रहा है।
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों का मौसम बदल रहा है, जहां पहाड़ी इलाकों से आने वाली हवाएं मैदानी इलाकों में तापमान को कम कर रही है। वहीं आने वाले दिनों में मौसम वैज्ञानिकों ने इसी तरह का मौसम रहने की संभावना जताई है, जहां होली के बाद से तापमान में बढ़ोतरी होगी, और लू चलने जैसी स्थिति पैदा होगी।
ये भी पढ़े- MP Weather: आखिर क्यों बदला मौसम?, अब इन जिलों में होगी बारिश, गिरेंगे ओले












Click it and Unblock the Notifications