MP Weather: अचानक बदला मौसम का मिजाज, ऐसी चली आंधी की उड़ने लगे इंसान, Video
MP Weather: मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में मंगलवार की देर शाम मौसम अचानक बिगड़ गया, जहां मौसम के बिगड़े मिजाज का सर कुछ इस तरह रहा की खंडवा खरगोन, देवास और झाबुआ में जमकर आंधी चली खंडवा और खरगोन के बीच चली आंधी में घरों पर लगे टीन शेड उड़ गए, तो वहीं आंधी इतनी तेज थी कि लोगों का संतुलन भी बिगड़ गया। वहीं अब आंधी के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
खंडवा-सनावद-मोर्टक्का के बीच हवा आंधी के चलते हादसा होते होते टल गया। यहां इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर तेज हवा आंधी से एक होटल की छत की टीन शेड उड़ गई, जिसमें एक बाइक सवार व्यक्ति को लोहे की एंगल लगने से बाईक सवार अपना संतुलन खो बैठा, और कुछ लोग घायल भी हुए हैं।

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि, जबलपुर, रीवा और शहडोल जिले में आंधी के साथ-साथ बारिश हो सकती है। साथ ही आंधी चलने की भी पूरी संभावना है। इतना ही नहीं कुछ जिलों में बिजली गिरने की संभावना भी मौसम विभाग की ओर से जताई गई है। वहीं मौसम विभाग की ओर से आने वाले दिनों में मध्य प्रदेश के इन जिलों के लोगों को सावधान रहने की हिदायत दी गई है।
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आगामी दिनों में मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों का मौसम बदला हुआ नजर आएगा, जहां पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत पहुंचने की संभावना है। वहीं इसके प्रभाव से मौसम का मिजाज में बदल सकता है। बादल छाने के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हो सकती है। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि, वेदर डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है, जहां इस वेदर डिस्टरबेंस के एक्टिव होते ही मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश होगी।
कुछ दिनों पहले मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिजाज बिगड़ा था, जिसके चलते बारिश और ओलावृष्टि का दौर देखने मिला था। बारिश और ओलावृष्टि के चलते किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ा था, जहां किसानों के खेतों में खड़ी फसलें आड़ी हो गई थी। इसी के साथ-साथ कई किसानों की फसलें पूरी तरह से नष्ट हो गई। वहीं इसके बाद अब किसानों की खराब फसलों का मुआवजा देने के लिए सर्वे का काम जारी है, जहां अधिकारी खेतों में पहुंचकर सर्वे करते नजर आ रहे हैं।
ये भी पढ़े- MP Weather: तपती गर्मी के बीच इन जिलों में बारिश होगी, क्या ओले भी गिरेंगे, जानिए












Click it and Unblock the Notifications