MP Weather: इन जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
मध्य प्रदेश में इन दिनों मानसून मेहरबान नजर आ रहा है, जहां मेहरबान होता मानसून प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में झमाझम बारिश करवा रहा है। वहीं मानसून की एक्टिविटी के चलते इंदौर समय आसपास के जिलों में लगातार बारिश का सिलसिला जारी है, जहां अब लगातार हो रही बारिश से मौसम सुहाना हो चुका है।
मौसम वैज्ञानिकों की ओर से आने वाले दिनों में मध्य प्रदेश के मालवा-निमाड़ में झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते मध्य प्रदेश के मालवा-निमाड़ अंचल के इंदौर, खंडवा, खरगोन, अलीराजपुर, झाबुआ, बड़वानी और धार जिले में भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है।

बहुत भारी वर्षा की चेतावनी
मौसम विभाग द्वारा खरगोन, बुरहानपुर, बड़वानी एवं धार जिले के कुछ स्थानों पर 17 जुलाई की प्रातः 8ः30 बजे तक बहुत भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है। इन जिलों के कुछ स्थानों पर 116 से 204 मिलीमीटर वर्षा होने की संभावना बताई गई है। इसके साथ ही राजगढ़, बैतूल, खंडवा, अलीराजपुर, झाबुआ, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, डिंडोरी, कटनी, मंदसौर एवं नीमच जिले के कुछ क्षेत्रों में 17 जुलाई की प्रातः 8ः30 बजे तक भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है। इन जिलों के कुछ क्षेत्रों में 65 मिलीमीटर से लेकर 115 मिलीमीटर तक वर्षा होने की संभावना बताई गई है।
मध्य प्रदेश में इन दिनों मानसून मेहरबान नजर आ रहा है, जहां लगातार हो रही मानसून की एक्टिविटी के चलते देश के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश का सिलसिला देखने मिल रहा है। वहीं अब मध्य प्रदेश के इंदौर, उज्जैन, झाबुआ, अलीराजपुर और खंडवा बड़वानी समेत अलग-अलग हिस्सों में रिमझिम बारिश का सिलसिला जारी है।
मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए अलर्ट के मुताबिक आने वाले 24 घंटे में जिन जिलों में जोरदार बारिश की संभावना जताई जा रही है, उनमें प्रमुख तौर पर इंदौर, उज्जैन, खंडवा, बड़वानी और खरगोन जिले जारी शामिल है। आने वाले 24 घंटे में मालवा-निमाड़ के इन जिलों में जमकर बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो मध्य प्रदेश की कुछ हिस्सों में फिलहाल मानसून की एक्टिविटी कम नजर आ रही है, जहां आने वाले दिनों में मानसून के एक्टिविटी अच्छी खासी होने की संभावना है। इसी के चलते उन जिलों में भी जोरदार बारिश का सिलसिला जारी रहेगा, जिन जिलों में फिलहाल मानसून की एक्टिविटी कमजोर नजर आ रही है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आने वाले दिनों में मध्य प्रदेश में जमकर बारिश होगी, जहां मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में जोरदार बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।
ये भी पढ़े- Indore Weather: इंदौर में झमाझम बरसे बदरा, आगे कैसा रहेगा मौसम, जानिए












Click it and Unblock the Notifications