MP Weather: सर्द हवाओं से ठिठुरा मध्यप्रदेश, ठंड को लेकर आई बड़ी अपडेट
MP Weather: मध्य प्रदेश में लगातार सर्द हवाओं का कहर बढ़ता चला जा रहा है, जहां सर्द हवाओं के बढ़ते कहर का असर अब प्रदेश के अलग अलग हिस्सों में देखने मिल रहा है, लगातार बढ़ते सर्द हवाओं के कहर के चलते अब आम जनजीवन अस्त- व्यस्त नजर आ रहा है।
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक प्रदेश के अधिकतर हिस्से में कोहरा नजर आ रहा था, तो वहीं सुबह से कोहरे की चादर में कई शहर लिपटे हुए नजर आ रहे हैं। मध्य प्रदेश के भोपाल, उज्जैन, शाजापुर, धार, देवास, इंदौर, बड़वानी खरगोन और खंडवा जिले में कोहरा छाया हुआ है, तो वहीं आने वाले चार दिनों में इन शहरों में मावठा पड़ने के आसार भी जताई जा रहे हैं।

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के कारण मौसम ठंडा हो चुका है, जहां लोग इस ठंड के मौसम से निजात पाने के लिए तरह-तरह की कवायद करते नजर आ रहे हैं। कड़ाके की ठंड के बीच मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आ रहा है, जहां मध्यप्रदेश के मालवा निमाड़ अंचल में भी मौसम का बदलाव देखने मिल रहा है।
मालवा निमाड़ अंचल के इंदौर, उज्जैन, खरगोन, खंडवा, बड़वानी और अलीराजपुर जैसे संभागों में सर्द हवा धीरे-धीरे बढ़ती चली जा रही है। मौसम वैज्ञानिकों ने आने वाले दिनों में भी इसी तरह से सर्द हवाओं की रफ्तार बढ़ने की संभावना जताई है।
प्रदेश में सर्द हवाओं का कहर लगातार बढ़ता चला जा रहा है, जहां लगातार बढ़ते सर्द हवा के कहर के चलते अब ठंड बढ़ने लगी है। प्रदेश के भोपाल, जबलपुर, दमोह, गुना, निवाड़ी, अशोकनगर और सागर जिलों में ठंड का कहर बरपा है, जहां इन सभी शहरों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई जा रही है।
मध्य प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप दिखाई देने लगा है, जहां मध्य प्रदेश के अलग-अलग शहरों में लगातार सर्द हवाओं का कहर बढ़ता चला जा रहा है। मध्य प्रदेश के लगभग 8 से ज्यादा शहर शीत लहर की चपेट में नजर आ रहे हैं। सर्द हवाओं के बढ़ते कहर के बाद अब स्कूलों के टाइमिंग बदल दिए गए हैं।
ये भी पढ़े- Indore Weather: सर्द हवाओं का सितम, इंदौर में ठंड दिखाएगी असर, आगे ऐसा रहेगा मौसम












Click it and Unblock the Notifications