MP Weather: क्या ठंड का दिखेगा जोर?, या थम जाएगा सर्द हवाओं का दौर, जानिए
MP Weather: मध्य प्रदेश में फिलहाल तापमान बढ़ा हुआ नजर आ रहा है, जहां प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में अब सर्द हवाओं के रफ्तार पकड़ने का सिलसिला थम चुका है। इसी के साथ गर्मी का एहसास प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में होने लगा है, जहां अब लोग इसे ठंड की विदाई मान रहे हैं।
उधर, मौसम वैज्ञानिकों की माने तो फिलहाल कड़ाके की ठंड का कोई नया अपडेट मध्य प्रदेश में नहीं मिल पा रहा है। इसी के साथ आने वाले दिनों में भी सर्द हवाओं के रफ्तार पकड़ने की संभावना बेहद कम है, लेकिन यदि पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी शुरू होती है, तो उसका सीधा असर मैदानी इलाकों पर दिखाई देने लगेगा। यही कारण है कि, सर्द हवाओं की विदाई के लिए अभी थोड़ा इंतजार और करना पड़ेगा।

मध्य प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है, जहां तापमान में लगातार हो रही बढ़ोतरी अब तापमान कम होने की तरफ आगे बढ़ेगी, जहां मौसम बदलने के चलते सर्द हवाएं रफ्तार पकड़ेगी।
सर्द हवाओं के रफ्तार पकड़ते ही तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। इसी के साथ-साथ कुछ जिलों में बादल छाने और बरसात होने की भी संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का सीधा असर अब मैदानी इलाकों में देखने मिलेगा, यहां एक बार फिर सर्द हवाओं का दौर रफ्तार पकड़ेगा। सर्द हवाओं का दौर 14 फरवरी तक बना रहेगा, जहां इसके बाद एक बार फिर से मौसम सामान्य होने की तरफ आगे बढ़ेगा।
मध्य प्रदेश में एक बार फिर मौसम बिगड़ने की संभावना मौसम वैज्ञानिक जता रहे हैं, जहां आने वाली 11 फरवरी के बाद से अचानक मौसम में बदलाव देखने मिल सकता है। मौसम में होने वाला यह बदलाव 11 से 14 फरवरी तक कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी और हल्की बारिश करवा सकता है। यही कारण है कि, गेहूं किसानों को इस बारिश से सावधान रहने की आवश्यकता है।
मध्य प्रदेश में मौसम परिवर्तन देखने मिल रहा है, जहां कुछ हिस्सों में सर्द हवाएं रफ्तार पकड़ रही है, तो कुछ हिस्सों में सर्द हवाओं की रफ्तार बेहद धीमी नजर आ रही है। इस बीच एक बार फिर मौसम वैज्ञानिकों ने मौसम बदलने के संकेत दिए हैं, जहां 12 से 14 फरवरी तक मौसम में परिवर्तन देखा जा सकता है।
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 12 से 14 फरवरी तक का मध्य प्रदेश का मौसम बदल सकता है, जहां कुछ हिस्सों में बादल छाने की संभावना है, तो वहीं कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं 20 फरवरी के बाद मौसम साफ होने लगेगा, जहां इसके बाद लगातार दिन और रात का तापमान बढ़ सकता है।
मध्य प्रदेश में पहाड़ी राज्यों से आ रही बर्फीली हवाओं का कहर देखने मिल रहा है, जहां लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में सर्द हवाएं रफ्तार पकड़ रही हैं। यही कारण है कि, लगातार तापमान में कमी देखने मिल रही है।
मध्य प्रदेश में एक बार फिर सर्द हवाएं लौट आई हैं, जहां अबकी बार सर्द हवाएं लोगों को खूब परेशान कर रही हैं। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आने वाले दिनों में इसी तरह सर्द हवाओं का कहर देखने मिलेगा, जहां 10 फरवरी तक मौसम इसी तरह का बना रहेगा। वहीं इसके बाद सर्द हवाओं से निजात मिलने की संभावना है, जहां 10 फरवरी के बाद सर्द हवाओं का मौसम लौट जाएगा।
मध्य प्रदेश से अब जल्द ही सर्द हवाओं की रवानगी होने को है, जहां सर्द हवाओं ने विदाई से पहले एक बार फिर से अपना असर दिखाया है, जहां मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में कड़ाके की ठंड का कहर देखने मिल रहा है। मध्य प्रदेश के इंदौर, उज्जैन, रतलाम, खरगोन, अलीराजपुर और खंडवा जिले में सर्द हवाओं ने रफ्तार पकड़ी है।
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो सर्दी का यह आखिरी दौर हो सकता है। यही कारण है की, सर्द हवाएं लगातार रफ्तार पकड़ रही हैं। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि, वेदर डिस्टरबेंस के चलते प्रदेश के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी और हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।
ये भी पढ़े- MP Weather: फिर से बदलेगा मौसम का मिजाज, अब फरवरी में होगा दिसंबर का एहसास












Click it and Unblock the Notifications