Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

MP Weather: लौट आया सर्द हवाओं का दौर, इन जिलों में चलेगी शीत लहर

MP Weather: मध्य प्रदेश में एक बार फिर सर्द हवाओं का दौर लौट आया है, जहां सर्द हवाओं के रफ्तार पकड़ने से मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों में कड़ाके की ठंड देखने मिल रही है। अचानक सर्द हवाओं के चलने से अब मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों में मौसम का मिजाज बदल रहा है।

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों का मौसम बदल रहा है, जहां पहाड़ी इलाकों से आने वाली हवाएं मैदानी इलाकों में तापमान को कम कर रही है। वहीं आने वाले दिनों में मौसम वैज्ञानिकों ने इसी तरह का मौसम रहने की संभावना जताई है, जहां होली के बाद से तापमान में बढ़ोतरी होगी, और लू चलने जैसी स्थिति पैदा होगी।

Indore

मध्य प्रदेश में मौसम के लिए मार्च का महीना बेहद खास होने जा रहा है, जहां इस महीने दो अलग-अलग तरह के मौसम मध्य प्रदेश में देखने मिलेंगे, आधे मध्य प्रदेश में बारिश होती नजर आएगी, तो वहीं आधे मध्य प्रदेश में गर्म हवाएं रफ्तार पकड़ेगी।

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो ग्वालियर-चंबल अंचल में गर्म हवाओं के चलते लोगों को गर्मी का एहसास होगा, तो वहीं पश्चिम उत्तर भारत में निर्मित हुआ वेदर डिस्टरबेंस इंदौर और उज्जैन समेत आसपास के अंचल में रिमझिम बारिश करवा सकता है। साथ ही मौसम विभाग ने बादल छाने की संभावना जताई है।

मार्च का महीना शुरू हो चुका है, जहां मार्च की शुरुआत के साथ ही मौसम में बदलाव की शुरुआत हो चुकी है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो मध्य प्रदेश के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने मिलेगा, जहां मार्च के पहले सप्ताह में नए वेदर सिस्टम के सक्रिय होने के चलते बारिश की स्थिति बन सकती है।

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 2 से 4 दिनों तक इस तरह की स्थिति बनी रह सकती है, जहां 2 मार्च से नया वेदर डिस्टरबेंस एक्टिव होने जा रहा है, जिसके चलते मध्य प्रदेश का मौसम भी बदलेगा और 4 मार्च से कहीं-कहीं बादल छाने के साथ-साथ बारिश की संभावना जताई जा रही है। मंदसौर रतलाम और नीमच जिलों में बारिश हो सकती है, तो वहीं ग्वालियर-चंबल इलाके में बूंदाबांदी की संभावना मौसम विभाग जाता रहा है।

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो उत्तर भारत में वेदर डिस्टरबेंस एक्टिव है, इसी के साथ पाकिस्तान और राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सरकुलेशन सिस्टम बना हुआ है। इसी वजह से मध्य प्रदेश का मौसम धीरे-धीरे बदल रहा है, जहां अब दिन के तापमान में गिरावट दर्ज होगी।

मध्य प्रदेश में एक बार फिर मौसम बदलने की संभावना है, जहां वेदर डिस्टरबेंस के चलते मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में बादल छाने और बरसात होने की संभावना जताई जा रही है। वहीं यदि ऐसा होता है तो तापमान में 1 से 2 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। उधर, पहाड़ी राज्यों में लगातार बर्फबारी होने के चलते मैदानी इलाकों में सर्द हवाएं रफ्तार पकड़ सकती हैं।

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो वेदर डिस्टरबेंस के चलते 5 मार्च तक का मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आएगा, जहां कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी के साथ बारिश हो सकती है। वहीं पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी का सीधा असर मैदानी इलाकों में दिखेगा, जिससे मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में सर्द हवाओं के रफ्तार पकड़ने की संभावना है।

मध्य प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलेगा, जहां मौसम वैज्ञानिक को ने मध्य प्रदेश के लगभग 9 से ज्यादा जिलों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो वेदर डिस्टरबेंस के चलते बदले मौसम के मिजाज के कारण मध्य प्रदेश के लगभग 9 जिलों में एक बार फिर बौछार पढ़ने की संभावना है।

ये भी पढ़े- MP Weather: 4 मार्च से बदलेगा मौसम, इन जिलों में छाएंगे बादल होगी झमाझम बारिश

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+