MP Election 2023: वोटर आईडी में सुधार के लिए रिकॉर्ड 41.85 लाख मतदाताओं ने किए आवेदन
Madhya Pradesh Assembly Elections 2023: मप्र विधानसभा चुनाव 2023 से पहले निर्वाचन आयोग वोटर आईडी में संशोधन का सुविधा मतदाताओं को देता है। संभवता: ऐसा पहली बार हुआ है कि 41.85 लाख से अधिक लोगों ने वोटर आईडी में सुधार के लिए आवेदन किया है। सबसे ज्यादा आवेदन प्रदेश में बीते सालों में बने नए जिले आगर व निवाड़ी जिले से आए हैं।

मध्य प्रदेश में अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव 2023 होना है। इसके पहले निर्वाचन आयोग को प्रदेश भर से करीब 41.85 लाख मतदाताओं ने अपने वोटर आईडी में सुधार कराने के लिए आवेदन किया है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स व सूत्रों के अनुसार संभवत: इतने आवेदन पहली दफा किए गए हैं। हालांकि आयोग ने आवेदनों का निराकरण कराने के लिए कलेक्टर सह जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देशित किया है।
वोटर आईडी में इस तरह के सुधार के लिए किए आवेदन
जानकारी अनुसार प्रदेश में वर्तमान में मतदाताओं की संख्या करीब 5 करोड़ 44 लाख है। इनमें से करीब 41.85 लाख मतदाताओं ने वोटर आईडी में नाम कटवाने, पता बदलवाने, नाम की संशोधित कराने, फोटो बदलवाने, जाति में संशोधन कराने, मोबाइल नंबर जुड़वाने सहित अन्य कारणों से आवेदन किए हैं। बता दें कि यह आंकड़ा कुल मतदाताओं 5.44 करोड़ का करीब 7.50 फीसदी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह आंकड़ा इस साल जनवरी 2023 से जुलाई 2023 के बीच में किए गए आवेदनों का बताया जा रहा है।
नए जिले निवाड़ी और आगर से सबसे ज्यादा आवेदन
जानकारी अनुसार वोटर आईडी में संशोधन के लिए जिन जिलों से सबसे ज्यादा आवेदन आए हैं, उनमें शाजापुर जिले से अलग होकर बने आगर मालवा जिला और बुंदेलखंड में टीकमगढ़ जिले से अलग होकर बने निवाड़ी जिले से आए हैं। इनमें सबसे ज्यादा पता बदलने के आवेदन बताए जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications