Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

MP News: इस जिले के लोगों को मिली आवास की सौगात, अब इनकी है बारी

मध्यप्रदेश में केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान और पशुपालन एवं डेयरी विभाग के राज्यमंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री लखन पटेल ने शनिवार को ग्यारसपुर एसडीएम कार्यालय परिसर में आयोजित प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के वृहद सम्मेलन में शामिल होकर हितग्राहियों को हितलाभ स्वीकृति आशय के पत्र प्रदाय कर लाभान्वित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा कन्या पूजन व दीप प्रज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री चौहान ने कहा कि, प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सम्पूर्ण विकास की बयार चहूंओर फैल रही है। उन्होंने सर्वांगीण विकास के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी आवश्यकताओं की पूर्ति पर विशेष बल देते हुए कहा कि हर गांव विकास केन्द्र बने, ग्रामवासियों की जिंदगी में बदलाव आए, गांव की जरूरतें शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य की पूर्व से बेहतर सुविधाएं सुगमता से मिलें। वहीं किसानों को सिंचाई के संसाधनों में ऐसी वृद्धि हो कि ग्रीष्मकाल में भी सिंचाई कर किसान फसल ले सकें।

Bhopal

केन्द्रीय मंत्री चौहान ने कहा कि, पीएम आवास स्वीकृति के लिए विशेष पहल की गई है। जिसमें पीएम जनमन आवासों को छोड़कर ग्यारसपुर क्षेत्र में निर्मित कराए गए आवासों का जिक्र करते हुए कहा कि हर गांव सड़क से जुड़े इसके लिए पीएम आवास योजना का चतुर्थ चरण सर्वे कार्य जारी है इसका उद्येश्य है कि हर गांव डामरीकृत सड़क से जुड़े। गांव में भी शहरों की तर्ज पर वे तमाम सुविधाएं मिलें। केन्द्रीय मंत्री चौहान ने कहा कि, पीएम आवास से वंचितों को लाभ मिल सके इसके लिए मापदण्डों में परिवर्तन किया गया है नवीन प्रावधानों के तहत सर्वे कार्य 15 फरवरी तक क्रियान्वित किया जाएगा। उन्होंने मौके पर अधिकारियों को निर्देश दिए कि सर्वे से कोई वंचित ना रहे ताकि विदिशा जिले का एक भी नागरिक आवास की पात्रता रखता हो और इसका लाभ ना ले पाए।

केन्द्रीय मंत्री चौहान ने प्रदेश में लाड़ली बहनाओं के जीवन परिवर्तन लाने के लिए किए गए अभिनव प्रयासों को रेखांकित करते हुए कहा कि, हर महिला लखपति दीदी बने इसके लिए उन्होंने स्व सहायता समूहों के उत्पादों व गठन तथा विक्रय के लिए बाजार की उपलब्धता को रेखांकित किया है। विदिशा जिले में सिंचाई के लिए हर स्तर पर प्रबंध सुनिश्चित किए जा रहे हैं, जो नवीन प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं उन पर शीघ्र कार्य किया जाएगा।

वैज्ञानिक खेतों में पहुंचेंगे

केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, विदिशा जिले में 29 मई से कृषि वैज्ञानिकों की चार-चार टीमें पंद्रह दिनों तक भ्रमण करेंगी। एक दिन में तीन जगह रूककर किसानों को नवीन तकनीकियों की जानकारी देकर उनका उपयोग करने की सलाह देगी। वैज्ञानिकों के लिए रूटचार्ट बनाए जाने पर उन्होंने बल देते हुए कहा कि इस टीम में कृषि व ग्रामीण विकास का अमला भी साथ में रहेगा। प्रगतिशील कृषकों के लिए जिले में किए जा रहे प्रबंधों पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि किसानों की आमदनी में वृद्धि हो इसके लिए कृषि के साथ-साथ अन्य घटकों की ओर भी बढ़ना होगा। वैज्ञानिक टीम के लिए जिला प्रशासन सहयोग करेगा, वैज्ञानिक सलाह देंगे और किसान भाई बताए गए मार्गों सुझाव पर मेहनत कर जिले की कृषि अर्थव्यवस्था में बढ़ोत्तरी लाने के लिए सफल प्रयास करेंगे।

जल गंगा संवर्धन अभियान को रेखांकित करते हुए केन्द्रीय मंत्री चौहान ने कहा कि, मनरेगा के तहत जल संचय रचनाओं के निर्माण कार्यों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि खेत तालाब योजना नवीन संस्करण के रूप में पुनः संचालित की जा रही है।

पशुपालन एवं डेयरी विभाग के राज्यमंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री लखन पटेल ने कहा कि, पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान केन्द्रीय मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने मप्र में ऐसी ऐसी जनहितेषी योजनाओं को जन्म दिया है जिन्हें अन्य राज्यों ने भी अपनाया है। अनेक योजनाएं तो पूरे देश और विदेशों में भी ख्याति पा रही हैं। जिसमें उन्होंने लाडली लक्ष्मी योजना की विशेषता बतलाई है।

प्रभारी मंत्री पटेल ने कहा कि, जहां पहले मप्र बीमारू राज्य के रूप में जाना जाता था जिसे अब विकसित प्रदेश के रूप में ख्याति दिन प्रतिदिन मिल रही है। यह सब प्रदेश की जनहितेषी व कल्याणकारी योजनाओं और अधोसंरचनाओं के विकास से संभव हो रहा है। कार्यक्रम को बासौदा विधायक हरिसिंह रघुवंशी, जिला पंचायत अध्यक्ष गीता कैलाश रघुवंशी ने भी संबोधित किया।

लोकार्पण/शिलान्यास

केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और जिले के प्रभारी मंत्री लखन पटेल ने कार्यक्रम स्थल पर ग्यारसपुर में कुल 11.84 करोड़ की राशि के निर्माण कार्यों का लोकार्पण शिलान्यास किया। जिन चार निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया गया है उनमें विदिशा विधानसभा क्षेत्र के 30 लाख की लागत से अहमदपुर कस्बा ओढ़ी नदी पर स्टापडेम कम पुलिया निर्माण, 14 लाख की लागत से प्राथमिक शाला भवन पठारी हवेली का निर्माण कार्य और बासौदा विधानसभा क्षेत्र में 1.50 करोड़ की लागत से जल जीवन मिशन अंतर्गत दो ग्रामों में नलजल प्रदाय योजना कार्य शामिल है।

इसी प्रकार विदिशा विधानसभा क्षेत्र में जिन पांच निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा उनमें 55.55 लाख की लागत से ग्यारसपुर विकासखंड के ग्राम चाठौली और ग्राम बर्रीघाट में बनने वाले दो उप स्वास्थ्य केन्द्रों का निर्माण कार्य, जनपद पंचायत ग्यारसपुर में 2 करोड़ की लागत से बनने वाले 08 सामूदायिक भवन निर्माण कार्य शामिल हैं के अलावा बासोदा विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत 86 लाख की लागत से यूपीजी योजना अंतर्गत एल-057 टी-02 पधार मार्ग लंबाई 2.085 किमी और 5.94 करोड़ की लागत से जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत बासौदा विधानसभा में 625 खेत तालाब एवं डगवेल रीचार्ज का निर्माण कार्य शामिल हैं।

हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र

केन्द्रीय मंत्री चौहान और जिले के प्रभारी मंत्री पटेल के द्वारा कार्यक्रम स्थल पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 1308 हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र प्रदाय किया गया। वहीं विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित होने वाले 1640 हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया गया। कार्यक्रम स्थल पर अतिथियों द्वारा योजनावार लाभान्वित होने वाले दो-तीन हितग्राहियों को प्रतीक स्वरूप हितलाभों का मौके पर वितरण किया गया।

कार्यक्रम स्थल पर कुरवाई विधायक हरिसिंह सप्रे, विदिशा विधायक मुकेश टंडन, बासौदा की पूर्व विधायक लीना जैन, ग्यारसपुर जनपद पंचायत अध्यक्ष, बासौदा नगर पालिका अध्यक्ष, कॉपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष श्याम सुन्दर शर्मा मौजूद समेत अन्य जनप्रतिनिधियों के अलावा कलेक्टर अंशुल गुप्ता, पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी, वन मंडलाधिकारी हेमंत यादव, जिला पंचायत सीईओ और अपकर कलेक्टर समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी, लाभान्वित हितग्राही व उनके परिजन ग्रामीणजन और मीडियाबंधु मौजूद रहे।

ये भी पढ़े- MP: CM मोहन यादव का नायक अंदाज, कैसे ऑनलाइन सुन रहे जनता की आवाज, जानिए

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+