एमपी : शिवराज के मंत्री ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए गाया, 'तेरे जैसा यार कहां....' वीडियो वायरल
गुना। मध्य प्रदेश के गुना में एक कार्यक्रम के दौरान शिवराज सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया का एक अलग ही रूप देखने को मिला। मंच के सामने ज्योतिरादित्य सिंधिया को बैठे देख मंत्री सिसोदिया ने एक गाना गाने की इच्छा जताई। और फिर क्या था।
Recommended Video

मंत्रीजी ने सिंधिया के लिए तेरे जैसा यार कहां, कहां तेरे जैसा याराना...गाया तो पूरा माहौल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा और ज्योतिरादित्य सिंधिया भी खुद को ताली बजाने से नहीं रोक पाए।
मध्य प्रदेश के शिवराज सिंह चौहान सरकार के मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने जब 'तेरा जैसा यार कहां' गाना गाया तो ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी जवाब में 'दिल दिया है...जान भी देंगे' गाना गाकर सबका दिल जीत लिया।
दरअसल, एमपी के गुना में कोरोना वॉरियर्स को सम्मानित करने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ शिवराज सरकार के मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने भी शिरकत की।












Click it and Unblock the Notifications