MP Sheopur Road Accident: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, 4 की मौत, दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल

मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में बड़ा सड़क हादसा हो गया। भागवत कथा आयोजन से लौट रह श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई।

madhya pradesh

MP Sheopur Road Accident: एमपी के श्योपुर जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। मुरैना और श्योपुर जिले के श्रद्धालु भागवत कथा के बाद भंडारा आयोजन से वापस गांव लौट रहे थे। हाईवे पर हुए हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि करीब तीन दर्जन लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।

accident

मध्य प्रदेश में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे। बीते तीन दिनों में अलग-अलग जगहों पर बड़े हादसे हुए और जिसमें कई लोगों को अपनी जान गंवाना पड़ा। रविवार को श्योपुर जिले में गोरस-श्यामपुर हाईवे पर हादसा हुआ। जहां श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसके बाद लोगों में चीख-पुकार मच गई। जब तक राहत-बचाव के लिए प्रशासन पहुंचता, 4 लोग दम तोड़ चुके थे। बाद में किसी तरह ट्रॉली में दबे घायलों को निकाला गया और अस्पताल पहुँचाया गया।

road accident

एसडीओपी मनीष यादव ने बताया कि हादसे का शिकार हुआ श्रद्धालुओं का यह दल सांड गांव में आयोजित भागवत कथा में शामिल होने गया था। रविवार को कथा के समापन के साथ भंडारे का भी आयोजन था। लिहाजा आसपास के गांव के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। श्योपुर हाईवे में एक कस्बे के पास अंधा मोड़ है। जहां ट्रैक्टर की रफ़्तार अधिक होने से टर्निंग पर ट्रॉली पलट गई। घटना में तीन दर्जन लोगों के घायल होने की खबर हैं। सभी का इलाज जारी हैं। प्रशासन ने मृतक परिजनों को भी आर्थिक मदद दी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+