ASI अपहरण कांड: पुलिस ने भाजपा नेता के भाई को जेल भेजा, गृहमंत्री कह रहे अपहरण हुआ ही नहीं!
ASI अपहरण कांड: भाजपा नेता के भाई को अपहरण, मारपीट के आरोप में पुलिस ने जेल भेजा, गृहमंत्री बोले—अपहरण नहीं हुआ, नशे में गाड़ी थाने से आगे चली गई थी। सागर में सवाल पूछा जा रहा है, दोनों में कौन झूठा, मंत्री या पुलिस?

सागर के गौरझामर थाने में पदस्थ एएसआई के अपहरण और मारपीट के आरोप में भाजपा नेता के भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस इस मामले में विभाग के मुखिया गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का स्टेटमेंट चौंकाने वाला है। गृहमंत्री ने अपनी ही पुलिस को झूठा करार देने वाला बयान देते हुए कहा है कि एएसआई का अपहरण नहीं हुआ है, चंद्रहास नशे में था, इसलिए गाड़ी थाने से थोड़ा आगे निकल गई थी। इधर आरोपी अपहरण में जेल में हैं, ऐसे में सवाल उठता है कि पुलिस झूठी है या उनके विभाग के मंत्री नेता के भाई को बचाने झूठ बोल रहे हैं?
गौरझामर में बीते 10 जनवरी को नशे की हालत में सड़कों पर कार दौड़ाने, अवैध रूप से पुलिस का सायरन कार में लगाकर घूमने से रोकने पर एक एएसआई रामलाल अहिरवार का अपहरण हो गया था। पुलिस ने गाड़ी का पीछा कर एएसआई को बचाया था। आरोपी भाजपा नेता राजकुमार बरकौटी का भाई हल्लू उर्फ चंद्रहास सिंह दांगी था। पुलिस ने उसके खिलाफ अपहरण, शासकीय कार्य में बाधा, पुलिसकर्मी से मारपीट का प्रकरण दर्ज किया था। उसकी गिरफ्तारी सागर से की गई थी और बीते रोज उसे जेल भेज दिया गया। थाने में आरोपी चंद्रहास स्वीकार कर रहा था कि वह नशे की हालत में था और उससे गलती हो गई थी। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया था, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
Recommended Video

मंत्री पुलिस को झूठा सिद्ध कर रहे या भाजपा नेता के भाई का बचा रहे
राजधानी में मीडिया ने एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान गृहमंत्री से गौरझामर में एएसाई के भाजपा नेता राजकुमार बरकौटी के भाई द्वारा अपहरण करने को लेकर सवाल पूछा तो मंत्री ने अपनी ही पुलिस को झूठा बता दिया। उन्होंने भाजपा नेता के परिवार व आरोपी को हल्लू उर्फ चंद्रहास जी संबोधन देते हुए कहा कि अपहरण जैसी कोई घटना नहीं हुई है। आरोपी शराब के नशे में था, इस कारण गाड़ी थाने से आगे निकल गई थी। कुल मिलाकर वे नशे में गफलत होना बता रहे हैं। इधर उनके ही अधीन सागर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की जानकारी, गौरझामर एसडीओपी, थाना प्रभारी के बयान अपहरण होना बता रहे हैं। सवाल यह है कि गृहमंत्री झूठ बोल रहे हैं या उनकी पुलिस झूठी है, जिसने चंद्रहास को अपहरण के आरोप में जेल भेज दिया है।
यह है मंत्री का बयान
गौरझामर एएसआई अपरहण कांड पर गृहमंत्री का बयान आया है कि " मैं एक बात आपके ध्यान में डाल दूं। वह जो हल्लू उर्फ चंद्रहास जी हैं। प्रथम जानकारी में नशे की स्थिति बताई गई थी। कोई अपहरण नहीं हुआ है,थाने से गाड़ी आगे चली गई थी। उनके पास बीजेपी का कोई पद नहीं है।"












Click it and Unblock the Notifications