MP News: इस जिले में लगेगा रोजगार मेला, बेरोजगारों का सपना होगा पूरा
मध्यप्रदेश में कलेक्टर भव्या मित्तल के मार्गदर्शन में तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग तथा सूक्ष्म, लद्यु एवं मध्यम उद्यम विभाग द्वारा जिले के युवाओं को रोजगार, स्व-रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप के अवसर उपलब्ध कराये जाने के लिए 01 अप्रैल को प्रातः 11 बजे से दोपहर 03 बजे तक जिला रोजगार कार्यालय पुराना कलेक्ट्रेट परिसर खरगोन में युवा संगम का आयोजन किया जा रहा है।
जिसमें विभिन्न प्रकार की प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा तकनीकी एवं गैर-तकनीकी रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इस दौरान स्वरोजगार के लिए ऋण प्रदाता शासकीय विभागों द्वारा युवाओं को जानकारी प्रदान की जाएगी।

युवा संगम में 8वीं से स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई, डिप्लोमा उत्तीर्ण युवक जिनकी उम्र 18 से 30 वर्ष हो, वह अपनी शैक्षणिक योग्यताओं की अंकसूचियां, रोजगार कार्यालय का पंजीयन, समग्र आईडी (अनिवार्य), जाति एवं मूल निवासी के प्रमाण पत्रों की छायाप्रतियां तथा अपने पासपोर्ट साइज के दो फोटो लेकर युवा संगममें उपस्थित होकर लाभ उठा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिये हेल्पलाइन नम्बर 07282-232787 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
ग्रामीण हाट बाजार में हुआ रोजगार मेले का आयोजन
राज्य शासन और जिला प्रशासन के निर्देशानुसार बेरोजगार युवक-युवतियों को एक छत के नीचे रोजगार और स्वरोजगार देने के उद्देश्य से जिला रोजगार कार्यालय, आईटीआई और जिला उद्योग केंद्र इंदौर के संयुक्त तत्वाधान में ग्रामीण हाट बाजार इंदौर में एक दिवसीय रोजगार मेले (युवा संगम) का आयोजन किया गया। इस मेले के माध्यम से निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कम्पनियों में 652 युवक-युवतियों को नौकरी दिलायी गई। इस रोजगार मेले में कुल 1334 युवक-युवतियों ने भाग लिया। मेले में मुख्य रूप से श्याम ऑटोमोटिव, टाटा मोटर, मोजेक वर्क स्कील, पटेल मोटर्स, श्याम मेटल, लैण्डकार्म ग्रुप, डी.टी. इण्ड्रस्ट्रीज, जॅस्ट डॉयल आदि कम्पनियों के प्रतिनिधि शामिल हुए।
उप संचालक रोजगार श्री पी.एस. मण्डलोई ने बताया कि, मेले में 45 कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल हुए। इन्होंने साक्षात्कार लेकर 652 (92 आवेदिका, 560 आवेदक) का प्रारंभिक रूप से चयन किया। यह चयन सेल्स एक्जिकिटीव, टेलीकॉलर, पेकिंग, सैल्स, टीमलीडर, ड्राइवर, बैकआफिस, हैल्पर, इलेक्ट्रिशियन, फिटर, वेल्डर आदि पदों के लिए किया गया। जिला उद्योग केंद्र द्वारा स्वरोजगार के इच्छुक 73 आवेदकों को शासन द्वारा संचालित स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी/मार्गदर्शन दिया गया। स्वरोजगार स्थापित किये जाने एवं प्रकरण तैयार करने हेतु प्रेरित किया गया और शासन की अप्रेन्टिशिप योजना अंतर्गत 57 आवेदकों का चयन कर कंपनी में भेजे गये। उक्त कार्यक्रम को तीनों विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा सफलता पूर्वक संपन्न कराया गया।
ये भी पढ़े- Indore News: समय पर काम नहीं करना अधिकारियों को पड़ा भारी, कलेक्टर ने लिया एक्शन












Click it and Unblock the Notifications