Job Fair In MP: इस शहर में लगने जा रहा रोजगार मेला, नौकरी का सपना होगा पूरा
MP में इन दिनों युवाओं के लिए रोजगार के कई नए अवसर खुल रहे हैं, जहां सरकारी नौकरी के साथ-साथ अब प्राइवेट क्षेत्र में भी युवाओं को रोजगार मिल रहा है। इंदौर में भी अलग-अलग मल्टीनेशनल कंपनियों में युवाओं को रोजगार के सुनहरे अवसर मिल रहे हैं, जहां मल्टीनेशनल कंपनियों की ओर से अब युवाओं की भर्ती शुरू कर दी गई है।
झाबुआ में कलेक्टर नेहा मीना के मार्गदर्शन में 24 जुलाई 2024 को प्रात: 11:00 से अपरान्ह 03:00 बजे तक शासकीय आईटीआई परिसर झाबुआ में जॉब फेयर आयोजित किया जा रहा है।

जिले के शिक्षित बेरोजगार आवेदक जिनकी उम्र 18-35 वर्ष तथा शैक्षणिक योग्यता-5वीं से 12वीं, आईटीआई, स्नातक उत्तीर्ण हैं वे इस जॉब फेयर के माध्यम से रोजगार प्राप्त करने हेतु साक्षात्कार में सम्मिलित हो सकते हैं।
रोजगार मेले के माध्यम से लगभग 450 से अधिक उपलब्ध रिक्ते पदों पर भर्ती के लिये चयन हेतु 4 से 5 निजी क्षेत्र की कम्पनियों की उपस्थिति सम्भावित है। विभिन्न कम्पीनियों द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को अनुमानित 11032- से 22000/-मासिक वेतन पर कार्य करने हेतु भर्ती किया जावेगा। जॉब फेयर में उपस्थित निजी क्षेत्र की कम्पानियों के भर्ती अधिकारियों से अन्य जानकारी के लिये अभ्यर्थी स्वयं साक्षात्कार के समय विस्तृत चर्चा कर सकते हैं।
बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए प्रदेश में लगातार सराहनीय पहल की जा रही है, जहां अलग-अलग तरह के रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है, तो वहीं बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। उज्जैन में लगातार युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में निरंतर रोजगार मेले का आयोजन किया जाता है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में लग रहे रोजगार मेलों के तहत युवाओं को रोजगार उपलब्ध हो रहा है, जहां अब लगातार रोजगार मेले सक्सेस होते नजर आ रहे हैं।
ये भी पढ़े- Indore Weather: आधा जुलाई बीता, फिर भी अच्छी बारिश को इंदौर तरसा, आगे ऐसा रहेगा मौसम












Click it and Unblock the Notifications