‘पहले डीजे बजाओं फिर लेंगे सात फेरे’ MP के रतलाम में पुलिस पर तमतमाएं दूल्हा-दुल्हन, थाने में दिया धरना

शादी में पुलिस द्वारा डीजे बंद करवाने के मामले ने ऐसा तूल पकड़ा कि दूल्हा-दुल्हन शादी के 7 फेरे छोड़ पुलिस थाने पहुंचे और धरना दे दिया। यह घटना एमपी रतलाम में हुई। जहां आधी रात तक हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा।

marriage

MP Ratlam dispute between bride groom: शादी के स्टेज या मंडप में दूल्हा-दुल्हन के बिफरने के आपने कई किस्से सुने होंगे। लेकिन एमपी के रतलाम में अलग तरह का मामला सामने आया। पुलिस द्वारा डीजे बंद करवाने पर शादी का जोड़ा 7 फेरे छोड़ पुलिस थाने पहुंच गया और धरना दे दिया। पढ़िए पूरी कहानी।

vivad

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के पुलिस थाने में घूंघट से चेहरा ढाके दुल्हन और उसके बगल में जमीन पर दूल्हे के बैठने की ऐसी वजह हैं, जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल परिवार के सदस्यों के साथ ये पुलिस कर्मियों की करतूत से खफा हैं।

रतलाम के रेलवे कॉलोनी के मैरिज गार्डन में अजय सोलंकी और सीमा की शादी थी। पूरी तैयारियों के साथ फंक्शन में बारात पहुंची। द्वारचार के बाद दूल्हा स्टेज पर पहुंचा। वरमाला हुई और सात फेरे होते उससे पहले बड़ा यह जोड़ा बिफर गया।

marriage ratlam

नहीं बजा मनपसंद गाना
दरअसल शादी में वरमाला के वक्त अजय-सीमा के अरमान थे कि डीजे पर खूब गाने बजे। जिस पर उनके घर वाले, दोस्त यार भी डांस करें। दूल्हा-दुल्हन को भी 'डीजे वाले बाबू मेरा गाना चला दो' यह सांग बहुत पसंद था। उन्होंने इसकी फरमाइश भी की। डीजे वाला शादी के जोड़े की फरमाइश को पूरा कर पाता, तभी पुलिस की टीम ने धावा बोल दिया। पुलिस ने रात 10 बजे के बाद डीजे साउंड बजाने पर प्रतिबंध का हवाला दिया। शादी में मौजूद लोगों की पुलिस के साथ बहस भी हुई। अजय और सीमा भी स्टेज में वरमाला का प्रोग्राम छोड़ पुलिस से थोड़ी देर डीजे पर गाने बजते रहने की गुजारिश करने लगे। लेकिन पुलिस ने एक नहीं सुनी।

groom

शादी का मंडप छोड़ थाने में दिया धरना
औद्योगिक थाने की चीता फोर्स के जवान शोभाराम और पंकज डीजे वाले को भी चेतावनी देते हुए निकले कि यदि दोबारा डीजे बजाया, तो उसका साउंड सिस्टम जब्त कर लिया जाएगा। मरता क्या न करता की तर्ज पर डीजे वाले ने भी अपना बोरिया बिस्तर समेत लिया। शादी के 7 फेरे छोड़ दूल्हा-दुल्हन के गुस्से का पारा सांतवे आसमान पर पहुंच गया। बाराती और लड़की के घरवाले दूल्हा-दुल्हन के साथ थाने पहुंच गए। जहां वह धरने पर बैठ गए। उन्होंने पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई का विरोध किया। 3 घंटे तक थाने में ड्रामा चलता रहा। चीता फ़ोर्स के जवानों के खिलाफ कार्रवाई की मांग होती रही। ( दूल्हा और उसकी भाभी की तस्वीर)

shadi

फिर आधी रात में हुई जयमाला-सात फेरे
अपनी शादी के प्रोग्राम छोड़ दूल्हा-दुल्हन ने संबंधित पुलिस कर्मियों पर बदसलूकी के आरोप भी लगाए। घर वालों का कहना था कि डीजे धीमी आवाज में ही बज रहा था। सामान्य रूप से शादी जैसे आयोजनों में डीजे साउंड बजाने की छूट दी जाती हैं। आरोप लगाया गया कि पुलिस कर्मी पंकज और शोभाराम शराब के नशे में थे। न सिर्फ उन्होंने दूल्हा-दुल्हन से बदतमीजी की, बल्कि रिश्तेदारों से भी अभद्र भाषा का प्रयोग किया। मौके पर पुलिस के सीनियर ऑफिसर्स के पहुँचने के बाद दूल्हा दुल्हन का गुस्सा शांत हुआ। थाना प्रभारी राजेन्द्र वर्मा ने बताया कि इस पूरे मामले की जांच की जा रही हैं। यदि पुलिस कर्मी दोषी होंगे तो उनके खिलाफ भी एक्शन लिया जाएगा। समझाइश के बाद बड़ी मुश्किल से अजय सोलंकी और सीमा वापस मैरिज गार्डन पहुंचे। फिर मंडप में सात फेरे लिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+